For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvsNZ, Auckland T-20i: भारत ने 7 विकेट से जीता मैच, 1-1 से बराबर हुई सीरीज

Ind vs NZ 2nd T20I: Rohit, Krunal shines as India wins 2nd T20I by 7 wickets | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा टी-20 मैच 7 विकेट से जीतकर तीन मैचों की सीरीज में जोरदार वापसी कर ली है। ऑकलैंड के ईडन पार्क में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 158 रन बनाए थे जिसके जवाब में भारत ने केवल 3 विकेट के नुकसान पर आसानी से यह मैच जीत लिया। भारतीय पारी में रोहित शर्मा, शिखर धवन और ऋषभ पंत की बल्लेबाजी का अहम योगदाम रहा। रोहित और धवन ने शानदार अर्धशतकीय साझेदारी करके मैच में भारत की जीत लगभग सुनिश्चित कर दी थी।

रोहित शर्मा ने मैच में आउट होने से पहले अपना 16वां अंतरराष्ट्रीय टी-20 अर्धशतक पूरा किया। रोहित के बाद धवन भी ज्यादा देर तक नहीं टिक सके लेकिन उन्होंने भी अपनी ओर से 30 रनों की अच्छी पारी खेली। हालांकि इसके बाद बल्लेबाजी करने आए शंकर मिले मौके का भरपूर फायदा नहीं उठा सके और 14 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन ऋषभ पंत ने अपने मौके का भरपूर फायदा उठाया और 40 रनों की नाबाद पारी खेली।

इससे पहले भारत की ओर से क्रुणाल पांड्या ने मैच के शुरुआती ओवर में शानदार गेंदबाजी करते हुए नियमित अंतराल पर विकेट चटकाकर कीवी टीम को दबाव में बनाए रखा। शुरुआती 6 ओवर के खेल के अंदर ही भारत ने कीवी टीम ने तीन शीर्ष बल्लेबाज आउट कर दिए थे और उसके बाद केन विलियम्सन को भी चलता करके क्रुणाल पांड्या ने न्यूजीलैंड पर लगाम लगा दी। हालांकी बाद में रॉस टेलर और कालिन डि ग्रैंडहोम ने अर्धशतकीय साझेदारी करने के बाद टीम को मझधार में निकालने में कामयाबी हासिल की। ग्रैंडहोम ने अपना अर्धशतक भी लगाया और टेलर ने भी 42 रनों की बढ़िया पारी खेली। जिसकी बदौलत न्यूजीलैंड 20 ओवर में 158 रनों का स्कोर खड़ा करने में कामयाब हुआ। क्रुणाल और खलील ने कसी हुई गेंदबाजी करने के साथ ही क्रमशः तीन और दो विकेट हासिल किए।

Story first published: Friday, February 22, 2019, 12:19 [IST]
Other articles published on Feb 22, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+