IND vs NZ: सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है BCCI की यह तस्वीर, जानें क्या है ऐसा खास

IND vs NZ
Photo Credit: BCCI/Twitter

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज वानखेड़े में विराट सेना की 372 रनों की जीत के साथ समाप्त हो गई है, इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज को 1-0 से अपने नाम कर लिया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गये टेस्ट मैचों में भारत को 2016 के बाद मिली यह पहली जीत है। इस बीच भारत ने कीवी टीम के खिलाफ 5 मैच खेले हैं जिसमें से उसे 3 में हार और एक में ड्रॉ का सामना करना पड़ा है। कानपुर में खेले गये पहले टेस्ट मैच के ड्रॉ पर खत्म होने के बाद वानखेड़े में भारत ने रनों के मामले में अपनी सबसे बड़ी जीत हासिल की है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई इस सीरीज में विराट सेना की जीत के बाद बीसीसीआई ने अपने सोशल मीडिया से एक तस्वीर शेयर की है, जो कि तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

और पढ़ें: IND vs NZ: कानपुर टेस्ट के बाद पक्की नहीं थी टीम में जगह, अब गावस्कर की खास लिस्ट में शामिल हुए मयंक अग्रवाल

बीसीसीआई की ओर से शेयर की गई यह तस्वीर एक क्वाट्रे है जिसमें भारत के रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल के साथ ही न्यूजीलैंड के एजाज पटेल और रचिन रविंद्र नजर आ रहे हैं। हालांकि इस तस्वीर में ऐसा क्या है जो सोशल मीडिया पर इतना ज्यादा पसंद किया जा रहा है। दरअसल बीसीसीआई ने इस ग्रुप की दो तस्वीर शेयर की है जिसमें उन्होंने चारों खिलाड़ियों की सामने से और एक में बैक से फोटो क्लिक की है।

और पढ़ें: IND vs NZ: सीरीज जीतने के बाद भी टॉप पर नहीं है भारत, जानें WTC प्वाइंटस टेबल में कहां है विराट सेना

जानें क्या है तस्वीर में खास

जहां सामने से ली गई तस्वीर में यह चारों खिलाड़ी नजर आ रहे हैं तो वहीं बैक से ली गई तस्वीर में चारों खिलाड़ियों की जर्सी पर लिखा नाम नजर आ रहा है। यह खिलाड़ी इस तरह से खड़े हैं जिससे उनका नाम दो भारतीय खिलाड़ियों के नाम को दर्शा रहा है। तस्वीर में सबसे पहले अक्षर पटेल खड़े हैं, जिनके नाम से 'अक्षर' उनकी जर्सी पर लिखा है, जबकि दूसरे नंबर पर खड़े एजाज पटेल की जर्सी पर सिर्फ 'पटेल' लिखा है। वहीं तीसरे नंबर पर खड़े रचिन रविंद्र की जर्सी पर 'रविंद्र' लिखा हुआ है तो वहीं पर चौथे नंबर पर खड़े रविंद्र जडेजा की जर्सी पर सिर्फ 'जडेजा' लिखा हुआ है। ऐसे में जब यह चारों अपनी बैक करके एक साथ खड़े हुए हैं तो 'अक्षर' 'पटेल' 'रविंद्र' 'जडेजा' लिख कर सामने आ रहा है।

शानदार रहा है अक्षर, जडेजा, रचिन का प्रदर्शन

शानदार रहा है अक्षर, जडेजा, रचिन का प्रदर्शन

गौरतलब है कि इन चारों ही खिलाड़ियों के लिये यह सीरीज काफी शानदार रही है, जहां अक्षर पटेल ने कानपुर टेस्ट में 5 विकेट हॉल अपने नाम किया था तो वहीं रचिन रविंद्र ने डेब्यू मैच में 91 गेंदों का सामना कर अपनी टीम को हार से बचाया था। वहीं पर रविंद्र जडेजा ने कानपुर टेस्ट मैच में अर्धशतक और 4 विकेट हासिल कर अपनी टीम की वापसी करायी थी। दूसरे मैच में चोट की वजह से वह नहीं खेले तो अक्षर पटेल ने उनकी कमी पूरी करते हुए अर्धशतक लगाया और दूसरी पारी में 41 रन बनाये। जबकि 3 विकेट भी हासिल किये।

एजाज ने रचा इतिहास

एजाज ने रचा इतिहास

वहीं एजाज पटेल ने मुंबई टेस्ट मैच में एक ही पारी में 10 विकेट लेकर इतिहास रच दिया है और यह कारनामा करने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गये हैं। रचिन रविंद्र ने इस मैच में 225 रन देकर 14 विकेट हासिल किये और भारत का दौरा करते हुए सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज बन गये हैं। उन्होंने इस मामले में ऑस्ट्रेलिया के स्टीव ऑ कॉफी ने 12/70 और जेसन क्रेजा 12/358 ने प्रदर्शन किया है।

Story first published: Monday, December 6, 2021, 16:24 [IST]
Other articles published on Dec 6, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+