For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

WTC Final : न्यूजीलैंड से खिताबी जंग, ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग इलेवन

स्पोर्ट्स डेस्क (नोएडा) आईपीएल स्थगित होने के बाद अब सभी क्रिकेट प्रेमियों का ध्यान विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल की ओर है जो इस साल के अंत में लॉर्ड्स में खेला जाना है। जो भी टीम इसे जीतेगी उसके लिए बड़े सम्मान की बात होगी। टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें भिड़ेंगी। दोनों टीमें मजबूत हैं, ऐसे में टक्कर भी मजबूत देखे को मिलेगी। न्यूजीलैंड ने अपनी टीम की घोषणा कर दी है, लेकिन भारत ने अपनी टीम का ऐलान अभी तक नहीं किया है। हालांकि, इस बार चाैंकाने वाले नाम शामिल हो सकते हैं। आखिर कैसी हो सकती है भारत की प्लेइंग इलेवन, आइए जानें-

ओपनिंग जोड़ी

ओपनिंग जोड़ी

ओपनिंग की जिम्मेदारी रोहित शर्मा और शुबमन गिल को मिल सकती है। रोहित का खेलना तय है, लेकिन शुबमन उनका साथ देने में फिलहाल सबसे अच्छा विकल्प दिखते हैं। रोहित मैदान पर आते ही गेंदबाजों पर हावी हो सकते हैं, इससे दूसरी तरफ शुबमन को क्रीज पर टिकने का समय भी मिलेगा। गिल ने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया में शानदार की थी लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ अपनी फॉर्म को जारी नहीं रख पाए थे। हालांकि उनका करियर ज्यादा लंबा नहीं है, लेकिन रन बनाने की प्रतिभा उनके पास है।

मध्यक्रम

मध्यक्रम

वहीं मध्यक्रम में चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्या रहाणे और रिषभ पंत हैं। पंत बताैर विकेटकीपर मैदान पर उतरेंगे। वहीं . पुजारा, विराट और रहाणे जैसी अनुभवी खिलाड़ियों के पास अंग्रेजी परिस्थितियों में खेलने का तजुर्बा है। पंत पिछले कई महीनों से खतरनाक टच में दिख रहे हैं। आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड के खिलाफ भी पंत का बल्ला खूब चला था। उनकी विकेट कीपिंग स्किल्स में काफी सुधार हुआ है। इसलिए, टीम इंडिया फाइनल के लिए इस कोर के साथ मैदान पर खेलती हुई दिखाई दे सकती हैं।

ऑलराउंडर

ऑलराउंडर

फाइनल मुकाबले के लिए भारत के पास तीन आॅलराउंडर हैं जो इस समय जबरदस्त लय में भी हैं। हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन आॅलराउंडर की भूमिका निभा सकते हैं। जडेजा का इंग्लैंड में अच्छा रिकॉर्ड है। चाहे वह सफेद गेंद हो या लाल गेंद, जडेजा हमेशा इंग्लैंड की परिस्थितियों में मैच विजेता के रूप में उभरे हैं। साउथेम्पटन में पांड्या भी काफी मददगार साबित हो सकते हैं। अश्विन ने पिछले दिनों में भारत के लिए अविश्वसनीय गेंदबाजी और बल्लेबाजी की है। साउथेम्पटन हमेशा से ही उंगली के स्पिनरों के लिए एक बढ़िया मैदान साबित हुआ है। लेकिन इन तीनों में से दो को माैका मिलना है। अब देखना है कि मैनेजमेंट अश्विन को माैका देती है या फिर जडेजा को। पांड्या को बाहर करना मुश्किल है क्योंकि वह तेज गेंदबाजी करने की भूमिका निभा सकते हैं।

गेंदबाजी आक्रमण

गेंदबाजी आक्रमण

जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा और मोहम्मद शमी तेज गेंदबाजी आक्रमण संभालते दिख सकते हैं। बुमराह फाइनल में एक जादुई स्पैल फेंक सकते हैं और भारत को पहले आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीतने में मदद कर सकते हैं। वहीं शमी स्विंग और सीम स्थिति का इस्तेमाल करने के लिए जाने जाते हैं। इशांत के पास इंग्लिश पिचों पर खेलना का काफी अनुभव है जो टीम के काम आ सकता है।

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन-

रोहित शर्मा, शुबमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्या रहाणे, रिषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा/रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी।

Story first published: Friday, May 7, 2021, 11:28 [IST]
Other articles published on May 7, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+