IND vs NZ: कोहली ने किया धवन और पांड्या के साथ डांस, वायरल हुआ VIDEO
नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज सीरीज का आखिरी टी-20 मैच खेला जाना है , मुकाबला दोनों ही टीमों की बराबरी का है इसलिए आज का मैच ही निर्धारित करेगा कि टी 20 का विजेता कौन होगा। वैसे टीम इंडिया के ऊपर कोई प्रेशर नहीं लग रहा है और वो काफी चिल्ल मूड में हैं जिसका साक्षात प्रमाण है ये वीडियो, जो कि टीम के कैप्टन विराट कोहली ने इंस्ट्रागाम पर शेयर किया है वो भी मैच के एक दिन पहले। इस वीडियो में में कोहली, धवन और पंड्या के साथ डांस कर रहे हैं, इस वीडियो को क्रिकेट प्रेमी काफी पसंद कर रहे हैं और लोगों ने काफी अच्छे कमेंट भी किए हैं लेकिन खास बात ये है कि इस वीडियो में आवाज नहीं है। वीडियो फास्ट फारवर्ड मोड मे हैं, वीडियो देखकर आप तीनों ही क्रिकेट सितारे की मस्ती का अंदाजा लगा सकते हैं।
आपको बता दें कि टी20 की सीरीज में दोनों टीमें इस समय 1-1 की बराबरी पर हैं,भारत ने पहले टी20 में न्यूजीलैंड को 53 रन से हराया था लेकिन दूसरे मैच में टीम को 40 रन से हार का सामना करना पड़ा, वैसे इस मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है, फिलहाल दोनों ही टीमें जबरदस्त फार्म में हैं, ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि आज का मैच कोहली के वीडियों की तरह शानदार होगा।
One from last night, chilling with the boys! 😎🤙 @shikhardofficial @hardikpandya93
A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
