For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs NZ : ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन, वेंकटेश अय्यर कर सकते हैं डेब्यू

नई दिल्ली। आईसीसी टी20 विश्व कप 2021 की समाप्ति के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम तीन टी20 मैचों की सीरीज के लिए न्यूजीलैंड से भिडे़गी। सीरीज का पहला मैच आज यानी कि 17 नवंबर को जयपुर में शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा। भारतीय टीम टी20 विश्व कप दाैरान सुपर 12 में ही बाहर हो गई थी। वहीं न्यूजीलैंड की टीम फाइनल में पहुंची थी। न्यूजीलैंड टीम के हाैंसले बुलंद होंगे। हालांकि विलियमसन टी20 सीरीज में नहीं खेलेंगे और उनकी जगह टिम साउदी कप्तानी संभालेंगे। लेकिन भारतीय टीम भी रोहित शर्मा की कप्तानी में जीतने के लिए बेसब्री से इंतजार है। वहीं हेड कोच राहुल द्रविड़ का भी यह पहला असाइनमेंट है।

पहली बार राष्ट्रीय टीम में शामिल हुए वेंकटेश अय्यर डेब्यू कर सकते हैं, जबकि युजवेंद्र चहल को भी वापसी करने का माैका मिलने की संभावना है। वहीं दोनों टीमों के हेड टू हेड की बात करें तो दोनों के बीच अभी तक कुल 17 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच हुए हैं, जिसमें न्यूजीलैंड ने 9 तो भारत ने 6 जीते, जबकि दो मैच सुपर ओवर के हुए जिसमें भारत ने बाजी मारी। वहीं न्यूजीलैंड ने भारत में 5 मैच खेले, जिसमें तीन बार जीत दर्ज की।

यह भी पढ़ें- हरभजन सिंह ने चुनी WC 2021 से अपनी पसंदीदा टीम, 3 पाकिस्तानी खिलाड़ी किए शामिल

सिराज ले सकते हैं बुमराह की जगह
भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार टी20 विश्व कप में लय में नहीं दिखे थे, ऐसे में उनकी जगह मोहम्मद सिराज ले सकते हैं। वहीं पहले दो मैचों में भारतीय बैटिंग का टॉप ऑर्डर कमाल नहीं कर पाया था, लेकिन इसके बाद तीन मैचों में रोहित शर्मा और केएल राहुल ने खूब रन बरसाए थे। ऐसे में एक बार फिर दोनों पर नजरें टिकी होंगी। लेकिन कीवियों के खिलाफ ईशान किशन और रोहित शर्मा ओपनिंग कर सकते हैं, जबकि विराट कोहली की गैरमौजूदगी में केएल राहुल नंबर-3 पर बैटिंग कर सकते हैं तो बाहर हुए हार्दिक पांड्या की जगह वेंकटेश अय्यर को टीम में शामिल किया जा सकता है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI
भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, वेंकटेश अय्यर, ऋषभ पंत, आर अश्विन, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर, युजवेंद्र चहल।
न्यूजीलैंड- डेरेल मिचेल, मार्टिन गप्टिल, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट, जिमी नीशम, मिचेल सैंटनर, काइल जेमीसन, टिम साउदी (कप्तान), इस सोढ़ी, ट्रेंट बोल्ट।

Story first published: Wednesday, November 17, 2021, 9:57 [IST]
Other articles published on Nov 17, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+