IND vs NZ: टेलएंडर की तरह खेले अजिंक्य रहाणे, बैटिंग से नाराज हरभजन ने जानें और क्या कहा
नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के तहज जारी टेस्ट सीरीज के दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच में भारतीय टीम पर एक बार फिर से हार का खतरा मंडरा रहा है। वेलिंग्टन टेस्ट में 10 विकेट से हार के बाद भारतीय टीम क्राइस्टचर्च के हेग्ले ओवल मैदान पर कीवी टीम का सामना कर रही है। मैच के दूसरे दिन पहले सेशन में भारतीय गेंदबाजों ने जबरदस्त वापसी करते हुए 177 रन कीवी टीम के 8 विकेट झटक लिये थे लेकिन काइल जैमिसन और नील वैग्नर ने अपनी जुझारु पारी से भारत की मजबूत बढ़त हासिल करने की चाहत को खत्म करते हुए महज 7 रन की मामूली बढ़त पर ला छोड़ा।
गेंदबाजों की मददगार पिच पर भारतीय बल्लेबाजों ने दूसरी पारी में भी घुटने टेक दिये और दिन का खेल खत्म होने तक महज 97 रन की बढ़त पर 6 विकेट खो चुके हैं।
और पढ़ें: खतरे में पड़ सकता है एशिया कप, एसीसी की मीटिंग में शामिल नहीं होंगे सौरव गांगुली
न्यूजीलैंड में भारतीय टीम के खराब परफॉर्मेंस पर हरभजन सिंह ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के सीम गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने मयंक अग्रवाल को सस्ते में आउट करके अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई।
और पढ़ें: IND vs NZ: विराट कोहली की फ्लॉप बल्लेबाजी पर ट्रेंट बोल्ट का तंज, कहा- हम कामयाब हुए

शॉर्ट बॉल ट्रैप होने के बावजूद रहाणे नहीं समझ पाये कैसे खेलें
मयंक अग्रवाल के जानें के बाद पृथ्वी शॉ और चेतेश्वर पुजारा ने पारी को आगे बढ़ाने की कोशिश की लेकिन लगातार गेंद खाली करने के चक्कर में टीम पर दबाव बढ़ता गया। नतीजन पहले पृथ्वी शॉ और फिर विराट कोहली दोनों ही आउट हो गए। कोहली के जानें के बाद उपकप्तान अजिंक्य रहाणे मैदान पर आये।
कीवी गेंदबाजों ने रहाणे को फंसाने के लिये शॉर्ट बॉल की तकनीक को अपनाया। काइल जैमिसन और नील वैगनर ने उनके सामने लगातार शॉर्ट बॉल फेंकनी शुरु की। कीवी गेंदबाजों की यह तरकीब काम कर गई और गेंद कभी रहाणे के ग्लव्स पर, कभी बॉडी पर तो कभी हेलमेट पर टकरा रही थी। इसे देखकर कॉमेंट्री बाक्स में बैठे हरभजन सिंह काफी नाराज हुए और कहा कि वह ऐसे खेल रहे हैं जैसे निचले क्रम का कोई बल्लेबाज।

टेलएंडर की तरह बल्लेबाजी कर रहे थे रहाणे
अजिंक्य रहाणे की यह संघर्ष भरी पारी तेज गेंदबाज नील वैगनर की एक शॉर्ट बॉल पर ही समाप्त हुई जिसे रहाणे नीचे की ओर मारने के चक्कर में विकेट में दे बैठे और बोल्ड हो गये। अजिंक्य रहाणे ने 43 गेंदों का सामना किया और एक चौका लगाकर 9 रन बनाये।
रहाणे की पारी पर नाराज हरभजन ने कहा, 'अजिंक्य रहाणे टेलेंडर की तरह खेल रहे हैं। ना कि टॉप ऑर्डर बल्लेबाज की तरह। मुझे लगता है कि यह उनकी अब तक की सबसे खराब पारी है। जिस तरह वैगनर उन्हें गेंदबाजी कर रहे थे, ऐसा लग रहा था कि वह टेलेंडर को गेंदबाजी कर रहे हैं।'

गेंदबाजोंं ने कराई वापसी लेकिन बल्लेबाजों ने बैकफुट पर धकेला
गौरतलब है कि भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 242 रन बनाये थे जिसका पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने जैमिसन और वैग्नर की पारियों के दम पर 235 तक स्कोर को ले गये और महज 7 रन की मामूली बढ़त हासिल कर ली। वहीं दूसरी पारी में जहां भारतीय गेंदबाजों ने वापसी कराई तो बल्लेबाजों ने फिर से निराश किया और क्रीज पर टिकने की बजाय वापस जाने की जल्दबाजी दिखाई।
दिन का खेल खत्म होने पर भारत ने 6 विकेट खोकर 90 रन बनाए थे और उनकी लीड 97 की हो गई थी। अब भी यह मैच ओपन है। पिच गेंदबाजों की मदद कर रही है। भारत अपनी लीड को 200 रन तक पहुंचाना चाहेगा, ताकि न्यूजीलैंड को दबाव में लाया जा सके।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
