Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs NZ: इस खिलाड़ी के चलते टल गया भारत की टेस्ट और वनडे टीम का चयन

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड दौरे के लिये जाने वाली भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के चयन को लेकर होने वाली बैठक को रविवार को टाल दिया गया। 19 जनवरी को होने वाली इस बैठक को हार्दिक पांड्या की फिटनेस की स्थिति देखते हुए अगले कुछ समय के लिये टाल दिया गया है। हालांकि न्यूीजलैंड के खिलाफ होने वाली 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिये भारतीय टीम का चयन पहले ही हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया को अपने घर में खेली गई वनडे सीरीज में 2-1 से हराने के भारतीय टीम सोमवार को न्यूजीलैंड के लिये रवाना हो गई जहां उसे 24 जनवरी से सीरीज खेलनी है।

और पढ़ें: IND vs AUS: तो क्या टीम से हो जायेगी ऋषभ पंत की छुट्टी, विराट कोहली ने केएल राहुल पर दिया बड़ा बयान

इस बीच भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 वनडे और 2 टेस्ट मैचों के लिये टीम का ऐलान रविवार को होना था, जिसे राष्ट्रीय चयन समिति ने हार्दिक पांड्या की फिटनेस पर स्थिति स्पष्ट न होने के चलते कुछ समय के लिये टाल दिया है।

और पढ़ें: क्या राहुल द्रविड़ से बेहतर विकेटकीपर हैं केएल राहुल, जानें क्या है एक्सपर्टस की राय

इस वजह से हार्दिक का इंतजार कर रहे हैं चयनकर्ता

इस वजह से हार्दिक का इंतजार कर रहे हैं चयनकर्ता

बीसीसीआई के वरिष्ठ अधिकारी ने नाम नहीं बताने की शर्त पर बताया कि चयनकर्ता चाहते हैं कि हार्दिक पांड्या इस सीरीज से पहले फिट हो जायें इसलिये वह एनसीए की हरी झंडी का इंतजार कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, 'टीम के चयन के संबंध में ज्यादा माथापच्ची नहीं होगी। लेकिन हार्दिक का फिट होना जरूरी है। जैसे ही एनसीए (राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी) हार्दिक को प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलने के लिए हरी झंडी दे देता है, वह टीम में शामिल हो जायेंगे। इसलिए चयनकर्ता कुछ और दिन इंतजार करेंगे।'

अगर हार्दिक हुए फेल तो यह खिलाड़ी जायेगा न्यूजीलैंड

अगर हार्दिक हुए फेल तो यह खिलाड़ी जायेगा न्यूजीलैंड

हार्दिक पांड्या के फिटनेस का इंतजार कर रहे चयनकर्ताओं के लिये अगर पांड्या अनफिट करार दिये जाते हैं तो ऐसे में सेलेक्टर्स मुंबई के कप्तान सूर्यकुमार यादव का रुख करेंगे।

इसके पीछे सूर्यकुमार यादव की आक्रामक बल्लेबाजी करने की काबिलियत है। वहीं टेस्ट क्रिकेट की बात की जाये तो लोकेश राहुल एक बार फिर से टेस्ट टीम में वापसी कर सकते हैं।

टी20 और वनडे में भारत के नियमित सदस्य केएल राहुल पिछले साल ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद से टेस्ट टीम से बाहर चल रहे हैं। हालांकि हाल ही में कप्तान विराट कोहली ने कहा था कि राहुल जैसे दिग्गज खिलाड़ी को किसी भी फॉर्मेट की टीम से बाहर रख पाना मुश्किल है।

ऐसे में फिर से फॉर्म में चल रहे पृथ्वी शॉ और शुभमन गिल पर उनका पलड़ा एक बार फिर भारी लगता है।

वापस लौट सकते हैं रहाणे, केदार को करेंगे बाहर

वापस लौट सकते हैं रहाणे, केदार को करेंगे बाहर

वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में एक बार फिर से अजिंक्य रहाणे की वापसी हो सकती है। उन्हें टीम में केदार जाधव की जगह शामिल किया जा सकता है।

बीसीसीआई सूत्रों ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, 'यह साफ है कि केदार जाधव 2023 विश्व कप में नहीं खेलेंगे और अब वह गेंदबाजी भी नहीं करते। केदार न तो टी20 टीम में है और न ही वनडे की प्लेइंग इलेवन में, ऐसे में उसे न्यूजीलैंड ले जाने को कोई मतलब नहीं बनता है। सूर्य और रहाणे में किसी को आजमाये जाने की संभावना है।'

कुलदीप की जगह नवदीप सैनी हो सकते हैं टीम में शामिल

कुलदीप की जगह नवदीप सैनी हो सकते हैं टीम में शामिल

कुलदीप यादव के रूप में तीसरा स्पिनर रखने के बजाय तेजी से उबर रहे तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को अतिरिक्त तेज गेंदबाज के रूप में टेस्ट टीम में रखा जा सकता है क्योंकि न्यूजीलैंड में रविचंद्रन अश्विन या रविंद्र जडेजा में से किसी एक को ही प्लेइंग में जगह मिलने की संभावना है।

Story first published: Wednesday, January 22, 2020, 7:33 [IST]
Other articles published on Jan 22, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+