मैन ऑफ द मैच हार्दिक पंड्या और संदीप पाटिल में क्या है समानता?
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराकर वनडे सीरीज का पहला मैच जीत लिया। साथ ही, पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त भी ले ली। इस मैच में हार्दिक पंड्या ने डेब्यू किया और मैन ऑफ द मैच भी रहे। आपको बता दें कि हार्दिक पंड्या ने इस मैन ऑफ द मैच के साथ ही संदीप पाटिल की बराबरी कर ली।
एक-दो नहीं, तीन-तीन मर्दों से थे संबंध और फिर बदले के लिए शुरु हुआ खतरनाक खेल
जी हां संदीप पाटिल और मोहित शर्मा के बाद ऐसा करने वाले वो तीसरी भारतीय हैं। आपको बता दें कि 6 दिसंबर 1980 के दिन संदीप पाटिल ने अपना पहला वनडे मैच खेला था। इस मैच में पाटिल ने बल्लेबाजी करते हुए 64 रन बनाए। वहीं बॉलिंग करते हुए 10 ओवर में 31 रन देते हुए 1 विकेट भी लिया। उन्हें मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला था।
VIDEO: सपना चौधरी के ठुमकों पर बेकाबू हुआ बागपत, चली लाठियां और लहराए गए पिस्टल
पाटिल के अलावा मोहित शर्मा ने 1 अगस्त 2013 में जिम्बाम्बे के खिलाफ अपना पहला वनडे मैच खेला। इस मैच में शर्मा ने सधी हुई गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में 3 मेडेन देकर 2 विकेट झटके थे। इसलिए वो मैन ऑफ द मैच बने।
क्या कहा पंड्या ने
मैन ऑफ द मैच चुने जाने के बाद हार्दिक ने कहा, 'डेब्यू मैच में मैन ऑफ मैच चुना जाना स्पेशल फीलिंग देता है। इस समय मैं शानदार महसूस कर रहा हूं। मैं इस मैच को लेकर थोड़ा सा नर्वस था, लेकिन मैंने ऑस्ट्रेलिया और घरेलू सीजन में काफी गेंदबाजी की थी। मेरे मन में फास्ट बॉल फेंकने का कोई ख्याल नहीं था, बल्कि मैं बढ़िया रिदम के साथ बॉलिंग करने पर विचार कर रहा था। इस विकेट पर मेरा टेस्ट मैच लेंथ यानी गुड लेंथ पर गेंदबाजी करने का प्लान था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
