For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

वाॅर्म-अप मैच में मिली हार पर विराट कोहली ने फील्डरों को सुनाई बातें

नई दिल्ली। आईसीसी विश्व कप(ICC World Cup) से पहले भारतीय क्रिकेट टीम(Indian Cricket Team) अपना पहला वाॅर्म-अप मैच न्यूजीलैंड(New Zealand) के हाथों हार गई है। टीम की बल्लेबाजी काफी खराब रही। टाॅप आर्डर के फेल होने के साथ-साथ मिडिल आर्डर भी संघर्ष करता दिखा। हार के बाद कप्तान विराट कोहली(Virat Kohli) ने कहा कि पहली पारी के दौरान विकेट काफी मुश्किल था, लेकिन दूसरी पारी के दौरान यह बदल गया था और इस पर बल्लेबाजी की जा सकती थी। हमें 180 बचाने के लिए जो प्रयास फील्डिंग में करना चाहिए था, वैसा प्रयास हमारे फिल्डरों का आज नहीं था। इस विश्व कप में फील्डरों की भूमिका भी बहुत महत्वपूर्ण होने वाली है। हमें हर विभाग में सटीक रहना होगा।

कोहली ने कहा, ''हम योजना के अनुसार नहीं चल सके। हालांकि आगे अच्छी चुनौती मिलेगी। इंग्लैंड में जब कुछ मैदानों पर आसमान में बादल छाए हों तो आप इस तरह की उम्मीद कर सकते हैं। 50 रन पर चार विकेट गंवाने के बाद 180 रन बनाना अच्छा प्रयास है।'' उन्होंने कहा कि विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में आपकों निचले क्रम में ऐसा बल्लेबाजों की जरुरत भी होती है। हमारा शीर्ष क्रम जल्दी आउट हो गया था, लेकिन फिर भी हार्दिक पांड्या ने अच्छा खेला, एमएस को भी अच्छा स्टार्ट मिला, और जडेजा की पारी तो लाजवाब थी। भले ही हम हार गए हो, लेकिन यह सभी चीज हमारे लिए इस मैच से सकरात्मक है।

बता दें कि विश्व की शुरूआत 30 मई को होनी है लेकिन इसके पहले सभी टीमें को वार्म-अप मैच खेल रही है। भारत का मैच रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ हुआ। पहले बल्लेबाजी करने आई भारतीय टीम 39.2 ओवर में 179 रनों पर ढेर हो गई। जवाब में न्यूजीलैंड ने कप्तान केन विलियमसन(67) और राॅस टेलर(71) की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 6 विकेट रहते मैच अपने नाम कर लिया। अब भारत का आखिरी वाॅर्म-अप मैच 28 मई को बांग्लादेश के साथ होना है।

Story first published: Monday, May 27, 2019, 13:38 [IST]
Other articles published on May 27, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+