For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvsNZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की 'सबसे बड़ी जीत' से बने ये बड़े रिकॉर्ड

नई दिल्ली। बे ओवल मैदान पर खेले गए दूसरे वनडे मैच में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 90 रन से हराकर बड़ी जीत दर्ज की। पांच मैच की सीरीज में भारत अब 2-0 की बढ़त ले चुका है। भारत के 70वें गणतंत्र दिवस पर भारतीय टीम ने जीत का खास तोहफा दिया। इस जीत के साथ ही बे ओवल के मैदान पर भी कई बड़े रिकॉर्ड बने।

कुलदीप का चला सिक्का:

कुलदीप का चला सिक्का:

भारतीय टीम की जीत में कुलदीप यादव ने नया रिकॉर्ड बना लिया। वनडे क्रिकेट में 37 मैच में विकेट लेने के मामले में कुलदीप यादव दूसरे नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने अपने वनडे करियर में 37 मैच में 77 विकेट लिए हैं। हालांकि, इस मामले सबसे आगे अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान हैं जिनके नाम 86 विकेट दर्ज हैं।इसके बाद इस सूची में सक्लैन मुश्ताक और मिशेल स्टार्क का नाम तीसरे नंबर पर संयुक्त रूप से है। वहीं चौथे नंबर पर अजंता मेंडिस का नाम है जिन्होंने 72 विकेट अपने नाम किए हैं और पांचवें नंबर पर शेन बॉन्ड और हसन अली की नाम है जिन्होंने 71 विकेट लिए हैं।

पहली बार पांच बल्लेबाजों के ने बनाए इतने रन:

पहली बार पांच बल्लेबाजों के ने बनाए इतने रन:

भारतीय बल्लेबाजों का बल्ला जमकर चला इस दौरान पांच भारतीय बल्लेबाजों ने खास मुकाम हासिल किया। पहली बार वनडे में पांच भारतीय बल्लेबाजों ने 40 से अधिक का स्कोर किया। बता दें कि इस मैच में भारत की सलामी जोड़ी रोहित शर्मा ने 87 तो धवन ने 66 रनों की पारी खेली। इसके अलावा कप्तान कोहली के बल्ले से 43 तो रायडू के बल्ले से 47 रन देखने को मिले। वहीं एमएस धोनी फिर से अपने पुराने अंदाज में दिखे और उन्होंने 33 गेंदों में नाबाद 48 रनों की पारी खेली।

न्यूजीलैंड की धरती पर सबसे बड़ी जीत:

न्यूजीलैंड की धरती पर सबसे बड़ी जीत:

न्यूजीलैंड की धरती पर भारत की यह न्यूजीलैंड के खिलाफ यह सबसे बड़ी जीत है। भारत ने यह मैच 90 रन से जीता इससे पहले भारत ने साल 2009 में हैंमिल्टन में डकवर्थ लुईस मेथड से 84 रन से जीत दर्ज की थी।

कुलदीप के नाम दर्ज हुआ ये रिकॉर्ड:

कुलदीप के नाम दर्ज हुआ ये रिकॉर्ड:

इस मैच में कुलदीप ने 10 ओवर में 45 रन देकर चार बल्लेबाजों को पवेलियन वापस भेजा। ये कुलदीप का कीवी टीम के खिलाफ लगातार दूसरे मैच में विकेटों का दूसरा चौका है। नेपियर में खेले गए मैच में उन्होंने 39 रन देकर 4 विकेट झटके थे। हालांकि वह पहले स्पिनर हैं जिन्होंने लगातार दो मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 विकेट विकेट लिए हैं। न्यूजीलैंड की सरजमीं पर 2 बार चार या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले कुलदीप तीसरे भारतीय गेंदबाज और दूसरे स्पिनर हैं। उनसे पहले तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ और अनिल कुंबले ये कारनामा कर चुके हैं।

26 जनवरी को मिली पहली जीत:

26 जनवरी को मिली पहली जीत:

भारत का संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था और उसके बाद से भारत ने कभी 26 जनवरी को वनडे मैच नहीं जीता है। लगातार इतिहास के नए अध्याय रच रही कप्तान विराट कोहली की सेना ने एक बार फिर इतिहास रच दिया। भारत ने यह मैच 90 रन से अपने नाम किया और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के दिन यह भारत की पहली जीत है। इससे पहले इस दिन भारत ने एक भी मैच अपने नाम नहीं कर पाया था।

Story first published: Saturday, January 26, 2019, 17:15 [IST]
Other articles published on Jan 26, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+