For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs NZ: ईडन गार्डन्स के बाद जयपुर में भी दर्शकों को मिली स्टेडियम में आने की अनुमति, जानें क्या है नियम

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के पहले लेग के दौरान हुए कोरोना विस्फोट के बाद लंबे समय तक भारत में क्रिकेट से जुड़ी गतिविधियों पर ब्रेक लग गया था, हालांकि सैयद मुश्ताक अली के साथ ही एक बार फिर से यह खेल बहाल हो गया है। इसी फेहरिस्त में भारतीय टीम टी20 विश्वकप के तुरंत बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज और 2 मैचों की टेस्ट सीरीज की मेजबानी करने जा रही है। सीरीज का आगाज 17 नवंबर से जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले जाने वाले पहले टी20 मैच से होगा। भारत में करीब 8 महीने बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी हो रही है लेकिन इस दौरान एक सवाल अब भी बरकरार था कि क्या स्टेडियम में दर्शकों की भी वापसी होगी या फिर बंद दरवाजों के पीछे ही मैच खेला जायेगा।

अब राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव महेंद्र शर्मा ने इसको लेकर खुशखबरी देते हुए साफ किया है कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले पहले टी20 मैच में दर्शक स्टेडियम पहुंचकर खेल का आनंद ले सकते हैं। हालांकि जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच के लिये उन्हीं दर्शकों को अनुमति दी जायेगी जिन्होंने कोरोना वैक्सीन की कम से कम एक डोज लगवा ली होगी। ऐसे दर्शकों को अपने साथ मैच से 48 घंटे पहले कराये गये आरटी पीसीआर कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट लेकर आना अनिवार्य होगा।

और पढ़ें: विराट कोहली की बेटी को रेप की धमकी देने वाला हुआ गिरफ्तार, हैदराबाद से पकड़ा गया आरोपी

आरसीबी के सचिव महेंद्र शर्मा ने कहा,'राज्य सरकार के गृह विभाग के दिशानिर्देश के बाद दर्शकों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए स्टेडियम में आने की मंजूरी दे दी गई है। राजस्थान क्रिकेट संघ इस मैच में सरकार की ओर से जारी की गई हर दिशा निर्देश का पालन करते हुए ही दर्शकों को स्टेडियम में आने की अनुमति देगा। इस दौरान दर्शकों के लिये सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए हर समय मास्क पहनना जरूरी होगा।'

राज्य सरकार की ओर से जारी किये गये दिशानिर्देशों के अनुसार दर्शकों के लिये मास्क पहनना, सैनिटाइजेशन, थर्मल स्क्रीनिंग, प्रॉपर वेटिलेशन और कोरोना वैक्सिन की कम से कम एक डोज का होना अनिवार्य है। गौरतलब है कि इस सीरीज का तीसरा मैच ईडन गार्डन्स में खेला जाना है जिसके लिये पश्चिम बंगाल सरकार ने पहले ही 50 प्रतिशत दर्शकों को स्टेडियम में आने की अनुमति दे दी है।

और पढ़ें: T20 WC: सेमीफाइनल में भारत के न पहुंचने से हुआ अरबों का नुकसान, हर मैच पर पड़ेगा 300 करोड़ का असर

उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम के नये कोच राहुल द्रविड़ के लिये यह पहला दौरा होगा जिसमें वो बतौर हेड कोच टीम के साथ नजर आयेंगे। वहीं पर टी20 प्रारूप से विराट कोहली के कप्तानी छोड़ने के बाद रोहित शर्मा को नया कप्तान और केएल राहुल को उपकप्तान बनाया गया है। इस सीरीज के दौरान कई नये और युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। आपको बता दें कि भारतीय टीम को अपना पहला मैच 17 नवंबर को जयपुर में खेलना है तो वहीं दूसरा मैच रांची (19 नवंबर) और तीसरा कोलकाता के ईडन गार्डन्स (21 नवंबर) में खेला जायेगा। टेस्ट सीरीज का पहला मैच कानपुर (25-29 नवंबर) और दूसरा मुंबई (3-7 दिसंबर) में खेला जायेगा।

Story first published: Wednesday, November 10, 2021, 17:57 [IST]
Other articles published on Nov 10, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+