For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जानिए किसने दिया था जसप्रीत बुमराह से "घातक ओवर" कराने का आइडिया, हो गया खुलासा

न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए आखिरी टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने कीवीयों को 6 रनों से हराया। त्रिवेंद्रम में हुए इस रोमांचक मुकाबले की जीत का श्रेय कप्तान कोहली ने गेंदबाजों को दिया। गेंदबाजों ने मंगलवार को वाकई शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत दिलाई।

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए आखिरी टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने कीवीयों को 6 रनों से हराया। त्रिवेंद्रम में हुए इस रोमांचक मुकाबले की जीत का श्रेय कप्तान कोहली ने गेंदबाजों को दिया। गेंदबाजों ने मंगलवार को वाकई शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत दिलाई। मैच के डेथ ओवर में दो विकेट ले जसप्रीत बुमराह मैन ऑफ द मैच रहे।

भारत के दिए 68 रनों लक्ष्य को हासिल करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम भारतीय गेंदबाजों का सामना नहीं कर पाई। मैच में हुए मिक्स-एंड मैच थियोरी को कीवी टीम समझ नहीं पाई और 8 ओवरों में केवल 61 रन ही बना पाई। दूसरी पारी की शुरुआत भुवनेश्वर कुमार ने की। कुमार ने पहले ही ओवर में गुप्टिल को क्लीन बोल्ड कर टीम को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद दूसरा ओवर डालने जसप्रीत बुमराह आए। बुमराह ने शानदार ओवर डालते हुए केवल 3 रन देकर एक विकट झटका।

कप्तान कोहली ने मैच का सातवां ओवर भी जसप्रित बुमराह को दिया। बुमराह ने डेथ ओवर स्पेशलिस्ट के नाम से जानें जाने वाले बुमराह ने इस ओवर में भी जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए फिर एक विकट झटका। बुमराह को सातवां ओवर देने का राज विराट कोहली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोला। कोहली ने कहा कि बुमराह को डेथ ओवर देने के लिए धोनी और रोहित शर्मा ने उन्हें कहा था। धोनी, रोहित और कोहली का ये फैसला तब सही साबित हुआ जब बुमराह ने शानदार गेंदबाजी की।

बुमराह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी20 में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्हें इसके लिए मैन ऑफ द सीरीज और मैन ऑफ द मैच भी चुना गया।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:21 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+