For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

क्वालिफ़ाईंग राउंड से बाहर हुईं सानिया

By Staff

भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्ज़ा का यूएस ओपन में खेलने का सपना धराशायी हो गया है.

यूएस ओपन टेनिस प्रतियोगिता में क्वालिफ़ाई करने के लिए खेले जा रहे मैच के दूसरे राउंड से सानिया बाहर हो गई हैं.

रूस की एनेस्टेशिया पैवलिचेंकोवा ने उन्हें दूसरे राउंड के टाई मैच में 6-2, 6-4 से हरा दिया.

मंगलवार को क्वालिफ़ाईंग के पहले राउंड के अपने पहले मैच में सानिया मिर्ज़ा ने अनुभव और तकनीक से अपनी प्रतिद्वंदी रूस की कसीनिया लाईकिना को 6-2, 6-2 से पराजित कर दूसरे दौर में प्रवेश किया था.

सानिया मिर्ज़ा को अपनी खराब रैंकिंग के कारण पिछले कई सालों में पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम टेनिस प्रतियोगिता के लिए क्वालिफ़ाईंग राउंड में खेलना पड़ा है.

सानिया इस समय विश्व में 160 की रैंकिंग पर है.

यू एस ओपन की मुख्य प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए उन्हें क्वालिफ़ाईंग राउंड के तीन दौर के मैच जीतने थे.

पिछले दिनों कलाई में तकलीफ़ से उबरने के बाद सानिया ने न्यूयॉर्क में लगातार चार बार जीत हासिल की. उनके इस प्रदर्शन से यूएस ओपन के लिए उनकी उम्मीदें बढ़ गई थीं.

दूसरे सेट के दौरान सानिया ने 3-2 से बढ़त बनाई. इसके बाद उनकी प्रतिद्वंद्वी ने दाएं हाथ में परेशानी के चलते चिकित्सक से मदद के लिए कुछ समय की मोहलत मांगी.

इसके बाद खेल शुरु होने पर सानिया लगातार पिछड़ती चली गईं.

2005 में यू एस ओपन में सानिया मिर्ज़ा मेन ड्रा के चौथे दौर तक पहुंच गई थीं.

सानिया ने इस वर्ष कलाई में तकलीफ़ होने के कारण कई मैच नहीं खेले जिसके कारण उनकी रैंकिंग कम हो गई. उन्होंने कई आईटीएफ़ प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी रैंकिंग सुधारने की कोशिश भी की लेकिन कामयाब न हो सकीं.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:17 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+