India vs New Zealand: ये बल्लेबाज बिगाड़ सकते हैं कोहली का प्लान, जानिए रिकॉर्ड
नई दिल्लीः India vs New Zealand T20 Series का पहला मैच आज दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेला जाएगा। ये मैच भारत के लिए कई मायनों में अहम है। आज भारत के तेज गेंदबाज आशीष नेहरा का आखिरी मैच है वो अपने घरेलू मैदान पर खेल रहे हैं। कोहली की सेना जीत के साथ नेहरा को विदाई देना चाहेगी, वहीं सीरीज की जीत के साथ शुरुआत भी करना चाहेगी, लेकिन न्यूजीलैंड के पास कुछ ऐसे बल्लेबाज हैं जो कोहली के प्लान को खराब करने का मादा रखते हैं।

खतरनाक बल्लेबाज हैं टॉम लैथम
न्यूजीलैंड टीम के पास अनुभव के साथ-साथ युवा जोश भी है। टॉम लैथम वनडे सीरिज में अपनी बल्लेबाजी से भारतीय गेंदबाजी को परेशान कर चुके हैं। टी-20 में टॉम लैथम टीम इंडिया के काफी खतरनाक साबित हो सकते हैं।

केन टी-20 में 7 अर्धशतक भी बना चुके हैं।
केन विलियमसन एक खतरनाक बल्लेबाज हैं। वनडे सीरीज में भले ही वो कुछ खास कमाल न कर पाए हो लेकिन उन्हें हल्के में नहीं लिया जा सकता। आखिर वनडे में उन्होंने जिस तरह की बल्लेबाजी उससे उन्होंने फॉर्म में आने के संकेत दे दिए हैं। उनका भारत के खिलाफ भी अच्छा रहा है। केन ने अपने टी-20 कैरियर में 39 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 1125 रन बनाए हैं। केन टी-20 में 7 अर्धशतक भी बना चुके हैं।

टॉम ने 610 रन बनाए हैं वो भी 151.36 के स्ट्राइक रेट के साथ।
न्यूजीलैंड के युवा बल्लेबाज टॉम ब्रोस एक खतरनाक बल्लेबाज हैं। इस युवा बल्लेबाज में लंबे शॉट्स लगाने की क्षमता है, अभी तक इस खिलाड़ी ने न्यूजीलैंड़ के लिए चार इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिनमें एक अर्धशतक की मदद से 104 रन बनाए हैं। अगर फर्स्ट क्लास क्रिकेट की बात की जाए तो 22 मैचों में टॉम ने 610 रन बनाए हैं वो भी 151.36 के स्ट्राइक रेट के साथ।
यह भी पढ़ें- India vs New Zealand: 21 T-20 मैच खेलकर हार्दिक पांड्या ने लगाए हैं 6 छक्के, जानिए पांड्या के रिकॉर्ड्स
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications