Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कॉफी विद करण विवाद पर केएल राहुल ने 2 साल बाद तोड़ी चुप्पी, शो को लेकर जानें क्या बोले

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को समाप्त हुई 5 मैचों की टी20 सीरीज में विराट सेना ने कीवी टीम का सूपड़ा साफ करते हुए पहली बार 5-0 से सीरीज जीती। भारत के लिये सीरीज में जीत के हीरो रहे केएल राहुल जो कि पिछले कुछ समय से लगातार भारतीय टीम की जीत में योगदान दे रहे हैं। केएल राहुल फिलहाल टीम में न सिर्फ बल्लेबाज की भूमिका निभा रहे हैं बल्कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद से बतौर विकेटकीपर भी टीम के लिये अपना योगदान दे रहे हैं।

और पढ़ें: फिटनेस टेस्ट में फेल उमर अकमल ने कपड़े उतार कर ट्रेनर से की बदसलूकी, पीसीबी लगा सकता है बैन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में ऋषभ पंत के चोटिल होने के बाद जब से केएल राहुल ने विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाली कप्तान विराट कोहली के पसंदीदा बन गये और राहुल ने बखूबी दोनों जिम्मेदारियों को निभाया। कीवी टीम के खिलाफ शानदार प्रदर्शन की बदौलत मैन ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड जीतने वाले केएल राहुल ने आखिरकार 2 साल बाद करण जौहर के टॉक शो 'कॉफी विद करण' के बाद हुए विवाद पर चुप्पी तोड़ी है।

और पढ़ें: IND vs NZ: जब सुपरमैन बन संजू सैमसन ने रोक दिया रोस टेलर का छक्का, देखें वीडियो

'कॉफी विद करण' के चलते छवि को हुआ बहुत नुकसान

'कॉफी विद करण' के चलते छवि को हुआ बहुत नुकसान

केएल राहुल ने बताया कि कॉफी विद करण शो में हार्दिक पांड्या के साथ उपजे विवाद के चलते उनकी छवि को काफी नुकसान पहुंचा। इसका असर उनकी बल्लेबाजी पर भी देखने को मिला जिसकी वजह से वह अगले कुछ महीने तक बल्लेबाजी में भी स्ट्रग्ल करते नजर आ रहे थे।

GQ India को दिये अपने इंटरव्यू में केएल राहुल ने कहा,' वो जीवन का ऐसा वक्त था जब हर व्यक्ति मुझसे कह रहा था कि समय हर जख्म को भर देता है। लेकिन आप यह नहीं देखते कि यह गलती एक युवा खिलाड़ी से हुई है। मैं दिसंबर 2018-जनवरी 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छा परफॉर्म नहीं कर पा रहा था। तो मैं उस समय निराश था। मेरे परिवार के लिए भी यह मुश्किल समय था। मेरे माता-पिता भी इस बात से चिंतित थे कि समाज क्या कहेगा।'

'कॉफी विद करण' के अनुभव से ऐसे निकला बाहर

'कॉफी विद करण' के अनुभव से ऐसे निकला बाहर

2019 विश्व कप के बाद से केएल राहुल लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। राहुल ने वनडे में अब तक 4 बार 40 से अधिक रन बनाये हैं और 2 शतक भी लगाये। टी-20 में उनकी फॉर्म शानदार चल रही है, पिछली 13 पारियों में वह 6 बार अर्द्धशतक लगा चुके हैं। राहुल ने बताया कि आखिर कैसे उन्होंने खुद को कॉफी विद करण विवाद के मानसिक ट्रॉमा से बाहर निकाला।

उन्होंने कहा, 'मैं झूठ नहीं बोलूंगा, मैं भी उदास था। मैं कुछ नहीं करना चाहता था। उस घटना को भूलने में ट्रेनिंग, क्रिकेट और कुछ गोल्फ ने मेरी मदद की। अब एक साल बाद जब लोग कहते हैं कि समय ने उस जख्म को भर दिया या सब कुछ अच्छे के लिए होता है तो मुझे उनकी ही बातें सही लगती हैं।'

करियर में आगे बढ़ने के लिये ऐसे एक झटके की जरूरत थी

करियर में आगे बढ़ने के लिये ऐसे एक झटके की जरूरत थी

केएल राहुल ने अपनी आज की फॉर्म को लेकर कहा कि मैं शुक्रगुजार हूं कि मैं उस उदासी से बाहर निकल सका। शायद जीवन में आज जहां हूं वहां पहुंचने के लिये मुझे ऐसे ही किसी झटके की जरूरत थी।

उन्होंने कहा, 'मुझे एक झटके की जरूरत थी, जहां से मैं आगे बढ़ सकूं। मुझे नहीं लगता कि मैं किसी भी अन्य चीज में क्रिकेट से आगे हूं। मैं सिर्फ क्रिकेट ही अच्छा खेल सकता हूं। उस घटना के बाद मेरा फोकस पूरी तरह क्रिकेट पर हो गया। उसने मुझे ज्यादा मजबूत और अनुशासित बनाया।'

Story first published: Wednesday, February 5, 2020, 11:34 [IST]
Other articles published on Feb 5, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+