नई दिल्ली: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज हेमिल्टन में खेला गया। जिसमें भारत ने न्यूजीलैंड को टाई पर रोक दिया और बाद मैच का फैसला सुपर ओवर में हो गया।
सुपर ओवर में भारत न्यूजीलैंड ने जीत के लिए 18 रनों का लक्ष्य दिया था। रोहित शर्मा ने हिटमैन अंदाज में 2 जबरदस्त छक्के मारकर न्यूजीलैंड के जबड़े से जीत छीन ली। रोहित ने टिम साउदी के इस ओवर की आखिरी दो गेंदों पर छक्के मारकर साबित कर दिया क्यों उनका सिक्सर किंग कहा जाता है।
इसके साथ ही भारत ने यह सीरीज 3-0 से बढ़त लेकर जीत ली है। सीरीज में दो मैच और खेले जाने बाकी हैं। न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था जिसके जवाब में भारत ने कीवी टीम को जीत के लिए 180 रनों का लक्ष्य दिया।
न्यूजीलैंड की टीम को केन विलियमसन ने जीत की ओर पहुंचा दिया था लेकिन मोहम्मद शमी ने अंतिम ओवर में कमाल की गेंदबाजी करते हुए मुकाबले को टाई करा दिया। शमी ने इस ओवर में केन विलियमसन (95) और फिर रॉस टेलर को 17 रनों के स्कोर पर अंतिम गेंद पर बोल्ड कर दिया और मैच सुपर ओवर में चला गया।
भारत के लिए सुपर ओवर की शुरुआत जस्प्रीत बुमराह ने की जबकि न्यूजीलैंड की ओर से विलियमसन और गुप्टिल की जोड़ी ने शुरुआत की। बुमराह इस ओवर में फीके ही नजर आए और न्यूजीलैंड ने भारत को जीत के लिए 18 रनों का लक्ष्य दिया।
सुपर ओवर में न्यूजीलैंड की शुरुआत टीम साउदी ने की जबकि भारत की ओर से केएल राहुल और राहुल शर्मा ने शुरुआत की। रोहित ने इस ओवर की तीसरी गेंद पर चौका, पांचवी और छठी गेंद पर छक्का लगाकर भारत की जीत सुनिश्चित कर दी।
इससे पहले भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए थे। भारत को रोहित-राहुली की जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 89 रन केवल 9 ओवरों में ही जोड़ दिए। राहुल 27 रन बनाकर आउट हुए जबकि रोहित ने 40 गेंदों पर 65 रनों की पारी खेली। इसके बाद तीसरे नंबर पर प्रमोट करके भेजे गए शिवम दुबे भी केवल 3 रन बनाकर आउट हो गए। यहां से भारतीय पारी की गति थोड़ी धीमी हो गई।
श्रेयस अय्यर ने 17 रन बनाए जबकि विराट कोहली ने 38 रन बनाए। मनीष पांडे (14) और रविंद्र जडेजा (10) अंत में नाबाद लौटे।
न्यूजीलैंड की ओर से बेनेट ने 3 विकेट लिए जबकि स्पिनरों ईश सोढ़ी और मिशेल सैंटनर ने कसी हुई गेंदबाजी की।
180 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड को मार्टिन गुप्टिल ने ताबड़तोड़ शुरुआत दी। गुप्टिल 21 गेंदों पर 31 रन बनाकर आउट हुए उसके बाद कोलिन मुनरो को भी 14 रनों पर आउट करके भारत के कुछ हद तक मैच में अपनी वापसी की लेकिन तीसरे नंबर पर केन विलियमसन ने जबदरस्त पारी खेलकर टीम की जीत सुनिश्चित कर दी। इसी बीच मिशेल सैंटनर, कॉलिन डी ग्रैंडहोम कुछ खास नहीं कर सके लेकिन विलियमसन ने इतनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की कि दूसरे छोर पर बल्लेबाज को केवल उनका साथ भर देना था।
पिछले दो मैचों में औसत गेंदबाजी करने वाले शार्दुल ठाकुर इस बार 2 विकेट निकालने में कामयाब रहे। चहल और जडेजा को भी 1-1 विकेट मिला। जबकि बुमराह खासे महंगे साबित हुए।
सुपर ओवर में रोहित शर्मा ने दिलाई जीत, भारत ने जीती सीरीज
सुपर ओवर में भारत को जीत के लिए मिला 18 रनों का लक्ष्य
मैच टाई पर समाप्त हुआ, सुपर ओवर में होगा फैसला
भारत ने रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड को टाई पर रोका
केन विलियमसन 95 रन बनाकर आउट हो गए हैं
17 ओवर में न्यूजीलैंड का स्कोर 150 पार कर गया है.
5 रन बनाकर ग्रेंडहोम आउट, भारत को चौथी सफलता मिली है.
इसी बीच केन विलियमसन ने अर्धशतक जड़ दिया है.
भारत को तीसरी सफलता, सैंटनर 9 रनों पर आउट हो गए हैं. उनको चहल ने बोल्ड कर दिया.
10 ओवरों में न्यूजीलैंड का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 79 रन हो गया है.
गुप्टिल के बाद मुनरो भी आउट, भारत को दूसरी सफलता मिल गई है. जडेजा ने यह विकेट लिया.
भारत को पहली और बड़ी सफलता शार्दुल ठाकुर ने दिला दी है. गुप्टिल 21 गेंदों पर 31 रन बनाकर आउट हुए.
उस ओवर के बाद भारत ने कुछ अच्छी वापसी की है. 5 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर बिना किसी नुकसान के 43 रन हो गया है.
न्यूजीलैंड को तेज शुरुआत मिली है. गुप्टिल ने बुमराह के ओवर में तेजी से रन बटोरकर भारत को बैकफुट पर ला दिया है.
मुनरो-गुप्टिल ने की न्यूजीलैंड पारी की शुरुआत
भारत ने न्यूजीलैंड को 180 रनों का लक्ष्य दिया है.
भारत के 150 रन पूरे हो चुके हैं. जिस तरह की शुरुआत रोहित-राहुल ने की थी अंतिम स्कोर उसके हिसाब से नहीं बन पाया.
अय्यर 17 रन बनाकर आउट, 4 विकेट गिर चुके हैं. उनको सैंटनर ने आउट किया.
12 ओवर और 1 बॉल में भारत ने अपने 100 रन पूरे कर लिए हैं.
रोहित के बाद दुबे 3 रन बनाकर आउट, 3 विकेट गिर गए हैं. रोहित ने 65 रनों की पारी खेली. इन दोनों बल्लेबाजों को बेनेट ने आउट किया.
शानदार ओपनिंग साझेदारी के बाद राहुल आउट हुए. भारत का पहला विकेट गिरा है. राहुल ने इस बार 27 रनों की पारी खेली.
भारत की शानदार शुरुआत, रोहित का अर्धशतक पूरा हो चुका है.
6 ओवरों में भारत का स्कोर 69 रन हो गया है. शानदार शुरुआत
शुरुआती 5 ओवरों में भारत को अच्छी शुरुआती मिली है और भारत ने बिना किसी नुकसान के 42 रन बना लिए हैं.
3 ओवर में भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 26 रन हो गया है.
रोहित-राहुल की जोड़ी ने की पारी की शुरुआत
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): मार्टिन गुप्टिल, कॉलिन मुनरो, केन विलियमसन (सी), कॉलिन डी ग्रैंडहोमे, रॉस टेलर, टिम सीफर्ट (डब्ल्यू), मिशेल सेंटनर, टिम साउदी, स्कॉट कुगलेइजन, ईश सोढ़ी, हामिश बेनेट
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): मार्टिन गुप्टिल, कॉलिन मुनरो, केन विलियमसन (सी), कॉलिन डी ग्रैंडहोमे, रॉस टेलर, टिम सीफर्ट (डब्ल्यू), मिशेल सेंटनर, टिम साउदी, स्कॉट कुगलेइजन, ईश सोढ़ी, हामिश बेनेट
न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर लिया गेंदबाजी का फैसला
मैच से जुड़ी अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ
आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच हेमिल्टन में तीसरा टी20 मुकाबला खेला जाएगा.