IND vs NZ: शानदार गेंदबाजी करने वाले बुमराह बने मैन ऑफ द मैच
नई दिल्ली: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतिम टी20 मुकाबला भी जीतकर कीवियों के घर में पांच मैचों की टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप कर दिया है। भारत ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए कीवी टीम को 164 रनों का लक्ष्य दिया था जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवर में 156 रन ही बना सकी।
न्यूजीलैंड पारी में केवल टिम सेइफर्ट और रॉस टेलर ने टिककर खेल दिखाया। दोनों ने अर्धशतकीय पारी भी खेली लेकि बाकि बल्लेबाजों में कोई कुछ नहीं कर सका। जबकि भारतीय गेंदबाजी बुमराह के नाम रही जिन्होंने 4 ओवरों में केवल 12 रन देकर तीन विकेट लिए। उनको मैन ऑफ द मैच भी दिया गया।
इसके अलावा शार्दुल ठाकुर और नवदीप सैनी को 2-2 विकेट मिले।
भारतीय टीम इस मुकाबले में नियमित कप्तान विराट कोहली के बिना उतरी जिसके चलते रोहित शर्मा ने कप्तानी की कमाल संभाली। रोहित खुद नंबर तीन पर बैटिंग करते हुए आए और उन्होंने 60 रनों की बेहतरीन पारी भी खेली। लोकेश राहुल ने भी ओपनिंग में 45 रनों की पारी खेली लेकिन संजू सैमसन एक बार फिर से फ्लॉप साबित हुए जिन्होंने केवल 2 रन बनाए।
श्रेयस अय्यर ने चौथे नंबर पर 33 रन बनाए लेकिन शिवम दुबे एक बार फिर से कुछ खास नहीं कर सके। दुबे ने 5 और मनीष पांडे ने नाबाद 11 रन बनाए।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है-
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): मार्टिन गुप्टिल, कॉलिन मुनरो, टिम सेफर्ट (डब्ल्यू), रॉस टेलर, टॉम ब्रूस, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर, स्कॉट कुगलेइजन, टिम साउदी (सी), ईश सोढ़ी, हामिश बेनेट
भारत (प्लेइंग इलेवन) लोकेश राहुल (w), संजू सैमसन, रोहित शर्मा (c), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, शिवम दूबे, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, नवदीप सैनी, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह
मैच से जुड़ी सभी अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ-
INDIA VS NEW ZEALAND LIVE SCORE 3RD ODI:
जसप्रीत बुमराह बने मैन ऑफ द मैच
आखिरी मुकाबला भी भारत के नाम हुआ, 5-0 से किया कीवियों का सूपड़ा साफ.
भारत को बड़ी सफलता, टेलर 53 रन बनाकर आउट हो गए.
ठाकुर ने दिलाई सफलता, कीवियों को 7वां झटका लगा हैं हालांकि टेलर अभी भी फिफ्टी के बाद क्रिज पर हैं.
बुमराह ने दिलाई 5वीं सफलता, टेलर क्रीज पर मौजूद हैं जो 46 रन बनाकर खेल रहे हैं.
पिछले दो मैचों की तरह केवल कीवी टीम ही अब खुद को जीतने से बचा सकती है. मैच पूरी तरह से न्यूजीलैंड की मुठ्ठी में जा चुका है.
50 रन बनाकर आउट हुए सेइफर्ट, चौथा विकेट गिरा
टेलर-सेइफर्ट के बीच 50 रनों की साझेदारी पूरी
टेलर क्रीज पर जमें हुए हैं और न्यूजीलैंड ने अपने 50 रन पूरे कर लिए हैं.
भारत की शानदार शुरुआत जारी है. तीसरी सफलता भी मिल चुकी है.
कीवी ओपनर्स सस्ते में आउट, भारत की अच्छी शुरुआत
शिवम दुबे पांच रन बनाकर आउट हो गए हैं.
60 रन बनाकर रोहित शर्मा रिटायर हर्ट हो गए हैं.
45 रन बनाकर राहुल आउट, दूसरा विकेट गिरा
रोहित और राहुल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है.
सैमसन 2 रन बनाकर आउट हो चुके हैं.
भारत ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है। पिछले मैच में आराम पर गए रोहित की वापसी हुई है जबकि विराट कोहली को इस मुकाबले में आरामं दिया गया है। संजू सैमसन ओपनिंग के लिए उतर रहे हैं।
भारत (प्लेइंग इलेवन) लोकेश राहुल (w), संजू सैमसन, रोहित शर्मा (c), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, शिवम दूबे, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, नवदीप सैनी, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): मार्टिन गुप्टिल, कॉलिन मुनरो, टिम सेफर्ट (डब्ल्यू), रॉस टेलर, टॉम ब्रूस, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर, स्कॉट कुगलेइजन, टिम साउदी (सी), ईश सोढ़ी, हामिश बेनेट
भारत ने टॉस जीतकर लिया पहले बैटिंग का फैसला
माउंट मंगनुई में पिच बल्लेबाज के मुफीद है. यह मैदान भी अपेक्षाकृत बड़ा है और हवा यहां पर अहम भूमिका निभाती है.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज हो रहा है.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
