For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इस खिलाड़ी ने मैच में लिया ऐसा कैच सब रह गए अवाक

By Mohit

नई दिल्लीः टी-20 सीरीज के आखिर मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 6 रनों से हराकर तीन मैंचों की सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया। मैच के दौरान दोनों देशों के खिलाड़ियों ने शानदार फील्डिंग की। मैच में न्यूजीलैंड के मिशेल सैंटनर ने शानदार कैच पकड़ा। मिशेल सैंटनर के इस कैच ने सबको हैरान कर दिया। हालांकि सैंटनर का ये कैच भी मेहमान टीम को जीत नहीं दिला सका।

मनीष पांडे ने शॉट लगाया, सैंटनर ने सीमारेखा पर गेंद को पकड़ा और पास खड़े कॉलिन डे ग्रैंडहामनी की ओर फेंक दिया। मिशेल सैंटनर के शानदार शॉट ने पांडे को पवेलियन में भेज दिया। पांडे अच्छी लय में दिख रहे थे। पांडे ने 17 रनों की पारी खेली। पांडे ने इस मैच में टीम इंडिया की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाए।

बारिश से बाधित तीसरे और निर्णायक टी-20 मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवरों में पांच विकेट खोकर 67 रन बनाए। 67 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड टीम आठ ओवरों में छह विकेट खोकर 61 रन ही बना सकी।

बता दें, भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली बार टी-20 सीरीज जीती है। सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले जसप्रीत बुमराह को 'प्लेयर ऑफ द मैच' और 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' चुना गया। सीरीज के आखिर मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया था।

यह भी पढ़ें-

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:21 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+