Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

India vs New Zealand: महज 60 रन पर सिमट गई थी न्यूजीलैंड की टीम, जानिए ये रिकॉर्ड्स

नई दिल्लीः India vs New Zealand के बीच आज पहला टी-20 मैच खेला जाने वाला है। सीरीज का पहला मैच दिल्ली के फिरोजशाह स्टेडियम में खेला जाएगा। वनडे सीरीज हारने के बाद मेहमान टीम जीत के साथ आज के मैच की शुरुआत करना चाहेगी। आज हम आपके लिए लाए हैं कुछ रिकॉर्ड जिन्हें न्यूजीलैंड की टीम कभी-भी याद रखना नहीं चाहेगी।

31 मार्च 2014 को 60 रन पर आउट हो गई थी न्यूजीलैंड

31 मार्च 2014 को 60 रन पर आउट हो गई थी न्यूजीलैंड

टी-20 में न्यूजीलैंड की टीम 31 मार्च 2014 को 60 रन पर आउट हो गई थी। इस मैच में टीम के 9 बल्लेबाज दहाईं का आकंड़ा भी नहीं छू पाए थे। वहीं चार बल्लेबाज खाता भी नहीं खो पाए। इस मैच में के. विलियमसन ने 42 रनों की पारी खेली थी।

5 बार 100 से कम पर आउट हो चुकी है न्यूजीलैंड की टीम

5 बार 100 से कम पर आउट हो चुकी है न्यूजीलैंड की टीम

टी-20 क्रिकेट इतिहास में ऐसा पांच बार हुआ है जब न्यूजीलैंड की टीम 100 से कम पर आउट हो गई थी। हालांकि अगर भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड के स्कोर की बात की जाए तो 126/7 है, जो साल 2016 में बनाया था।

पहली जीत दर्ज करना चाहेगा भारत

पहली जीत दर्ज करना चाहेगा भारत

अगर भारत और न्यूजीलैंड के रिकॉर्ड्स की बात की जाए तो न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड शानदार रहा है। भारत ने न्यूजीलैंड के साथ आजतक कोई भी मैच नहीं जीता है। आज दिल्ली के फिरोजशाह मैदान पर भारत टी-20 में न्यूजीलैंड के साथ पहली जीत दर्ज करना चाहेगा।

आशीष नेहरा आज लेगें क्रिकेट से सन्यास

आशीष नेहरा आज लेगें क्रिकेट से सन्यास

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आशीष नेहरा आज के मैच के बाद क्रिकेट से सन्यास ले लेंगे। ऐसे में टीम चाहेगी कि उन्हें जीत के साथ विदाई दे। वहीं टीम इंडिया के हार्दिक पांड्या के रिकॉर्ड्स पर नजर डाले तो उन्होंने 21 टी20 मुकाबलों में 11.36 की औसत से केवल 125 रन बनाए हैं। 11 इनिंग्स में उन्होंने 7 चौकों और 6 छक्कों की मदद से ये आंकड़ा छूआ है। आज खेले जाने वाले मुकाबले में हार्दिक एक अहम खिलाड़ी हैं। वनडे में शानदार प्रदर्शन के बाद सभी की नजरें इस मुकाबले को जीतने में रहेगी।

यह भी पढ़ें- India vs New Zealand: 21 T-20 मैच खेलकर हार्दिक पांड्या ने लगाए हैं 6 छक्के, जानिए पांड्या के रिकॉर्ड्स

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:21 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+