For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs NZ: अपने स्टॉफ के बिना ही जयपुर पहुंचे हेड कोच राहुल द्रविड़

नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम 17 नवंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। पहला मैच जयपुर में होगा जिसके लिए भारतीय टीम जयपुर पहुंच रही है। इस दौरान यह देखकर थोड़ी हैरानी हुई है कि हेड कोच राहुल द्रविड़ अपने सपोर्ट स्टॉफ के बिना ही जयपुर में पहुंच गए हैं।

टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले ही राहुल द्रविड़ को कोच के तौर पर नियुक्त किया गया था। अब वे हेड हैं और उनके साथ बाकी सपोर्ट स्टॉफ भी नया है। भारतीय क्रिकेट में काफी कुछ बदला है क्योंकि अब टी20 कप्तान रोहित शर्मा होंगे।

क्रिकेट के जानकार मानते हैं कि जयपुर में होने वाला पहला टी20 मुकाबला राहुल द्रविड़ और रोहित शर्मा के लिए काफी अहम होने जा रहा है क्योंकि भारत का विश्व कप अभियान काफी खराब गया था।

रिपोर्ट के आधार कहा जा रहा है कि राहुल द्रविड़ के पास भारत और न्यूजीलैंड की सीरीज के दौरान सपोर्ट स्टॉफ नहीं है। वैसे इनसाइड स्पोर्ट्स के एक लेख में यह बात कही गई है कि बीसीसीआई ने बॉलिंग और फील्डिंग कोच को भी नियुक्त कर दिया है।

रिपोर्ट बताती है कि पारस महाम्ब्रे गेंदबाजी कोच होंगे जबकि टी दिलीप फील्डिंग कोच होंगे। बीसीसीआई द्वारा नामों की घोषणा की जानी अभी बाकी है। हालांकि कुछ रिपोर्ट के मुताबिक द्रविड़ फील्डिंग कोच के तौर पर अभय शर्मा की ओर देख रहे हैं।

पूरी टीम, कोच और बाकी स्टॉफ तीन दिनों के लिए क्वारेंटीन में रहेंगे और फिर आने वाली सीरीज की तैयारियों के तहत प्रैक्टिस शुरू कर देंगें। हाल के समय में न्यूजीलैंड भारत के लिए एक मुश्किल चुनौती रहा है। चाहे कीवियों के घर में खेलकर हारने की बात हो या फिर आईसीसी इवेंट्स, न्यूजीलैंड ने भारत को कई बार अहम मुकाबलों में मात दी है। भारत अपने घर में शेर है और कमजोर टीम मैदान पर उतारने के बावजूद टीम इंडिया ही दावेदार होगी।

Story first published: Saturday, November 13, 2021, 15:20 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+