हैमिल्टन ODI : टीम इंडिया में ये तीन बड़े बदलाव कर सकते हैं कप्तान रोहित शर्मा
नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा वनडे मैच सेडॉन पार्क में गुरूवार को खेला जाना है। भारत ने तीन वनडे मैच जीतकर पांच मैच की इस सीरीज में पहले ही अजेय बढ़त बना ली है। भारत ने नेपियर में न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हराया था इसके बाद बे ओवल में खेले गए दोनों मैच में भारत ने क्रमश: 90 रन और सात विकेट से जीत हासिल की थी। भारत ने सीरीज पहले से ही अपने नाम कर ली है तो अब भारतीय टीम में अगले मैच के लिए तीन बदलाव के आसार हैं।

कोहली के जगह शुभमन गिल
छुट्टियों पर गए विराट कोहली की जगह रोहित शर्मा कप्तान होंगे जबिक उनकी जगह टीम में शुभमन गिल को खिलाया जा सकता है। विराट कोहली ने खुद शुभमन की तारीफ करते हुए उन्हें बेहतरीन खिलाड़ी बताया था। अंडर-19 क्रिकेट में अपनी बल्लेबाजी के लिए नामी क्रिकेटर शुभमन को टीम इंडिया में जगह मिलने के पूरे आसार हैं।

धोनी की वापसी:
तीसरे मैच में चोट के कारण धोनी को बाहर बैठना पड़ा था।उनकी जगह दिनेश कार्तिक को टीम में जगह मिली थी। धोनी के आने से सवाल ये उठता है कि धोनी की जगह किसको अपनी जगह से हाथ धोना पड़ेगा। दिनेश कार्तिक बतौर बल्लेबाज और विकेटकीपर टीम में मौजूद हैं। जबिक केदार जाधव की बैटिंग बॉलिंग दोनों टीम के लिए फायदेमंद रही है ऐसे में टीम इंडिया के प्लेइंगल इलेवन से दिनेशा कार्तिक का ही पत्ता कटता नजर आ रहा है। अंबाती रायडू को पहले ही टीम में नंबर दो पर खेलने के लिए विराट कोहली ने सुझाव दिया है ऐसे में दिनेश कार्तिक की जगह पर ही तलवार लटकती नजर आ रही है।

शमी को आराम:
तीसरा और आखिरी संभव बदलाव नजर आ रहा है वो टीम इंडिया की बॉलिंग लाइन से है। दरअसल लगातार खेलते आ रहे मोहम्मद शमी को आराम के लिहाज से खलील अहमद को टीम में जगह दी जा सकती है।ल ऐसे में भुवनेश्वर कुमार के साथ खलील मोर्चा संभाल सकते हैं। इसमें उनका साथ विवाद के बाद वापसी कर चुके हार्दिक पांड्या जे सकते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
