For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

भारत बनाम न्यूजीलैंड सीरीज: कोहली के लिए मुसीबत बना ये इंडियन?

नई दिल्ली। किवी टीम टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए इंडिया पहुंच चुकी है। खेल पुरोधाओं के मुताबिक न्यूजीलैंड के लिए भारतीय स्पिनर मुसीबत बन सकते हैं लेकिन विराट कोहली की टीम के लिए एक इंडियन मुश्किलें खड़ी कर सकता है। जी हां आपने सही समझा हम बात कर रहे हैं स्टार कीवी क्रिकेटर ईश सोढ़ी की, जिन्होंने टी20 विश्वकप मुकाबले भारत की बैंड बजाई थी।

आखिर सेलेक्टर्स गौतम को लेकर गंभीर क्यों नहीं?

आपको बता दें कि ईश सोढी़ मूल रूप से भारतीय हैं और उन्होंने टी20 विश्वकप मुकाबले में विराट कोहली का विकेट लेकर तहलका मचा दिया था।

'टीम इंडिया का सबसे बड़ा कंजूस तो विराट कोहली है'

आईये जानते हैं उनके बारे में विस्तार से..

  • न्यूजीलैंड के स्टार स्पिनर ईश सोढ़ी का पूरा नाम इंदरबीर सिंह सोढ़ी है।
  • सोढ़ी के पिता मूल रूप से लुधियाना पंजाब के रहने वाले हैं।
  • सोढ़ी का परिवार 1996 से ही न्यूजीलैंड का निवासी हो गया है।
  • ईश सोढ़ी के पिता डॉक्टर हैं और अपने बेटे की कामयाबी पर उन्हें फक्र है।
  • अब ईश सोढ़ी न्यूजीलैंड टीम के अहम सदस्य हैं, उन्होंने टी20 विश्वकप मुकाबले में विराट कोहली का विकेट लेकर तहलका मचाया था।
  • टी20 विश्वकप मुकाबले में इंडिया के खिलाफ मैच में उन्होंने तीन विकेट लिये थे जिसके चलते भारत को न्यूजीलैंड से 47 रनों की करारी हार मिली थी।

संदीप पाटिल की सेलेक्टर पारी में तेंदुलकर-सहवाग जैसे दिग्गजों की हुई क्रिकेट से विदाई

ऐसे में विराट कोहली के लिए निश्चित रूप से सोढ़ी बिग चैंलेज हो सकते हैं। आपको बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में 22 से 26 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। दूसरा टेस्ट इंदौर के होलकर स्टेडियम में 30 सितंबर से चार अक्टूबर तक खेला जाएगा। तीसरा टेस्ट मैच 8-12 अक्टूबर को कोलकाता में खेला जायेगा।

विराट के ब्रांडेड कपड़े चोरी, जानिए फिर कोहली ने क्या किया?

इसके बाद 16 अक्टूबर को पहला वन डे धर्मशाला में होगा जबकि दिल्ली में 19 अक्टूबर, मोहाली में 23 अक्टूबर, रांची में 26 अक्टूबर और विशाखापत्तनम में 29 अक्टूबर को वनडे मैच खेले जायेंगे।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+