T-20 रैंकिंग में केएल राहुल का जलवा, कोहली और रोहित से निकले आगे
नई दिल्ली। भारत-न्यूजीलैंड के बीच समाप्त हुई 5 टी20 मैचों की सीरीज के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने ताजा रैंकिंग जारी की। बताैर विकेटकीपर बल्लेबाज भूमिका निभाते दिखे केएल राहुल को उनके जबरदस्त प्रदर्शन का बड़ा ईनाम मिला है। राहुल बल्लेबाजी रैंकिंग में विराट कोहहली और रोहित शर्मा से आगे निकलते हुए दूसरे स्थान पर आ चुके हैं। राहुल छठे स्थान से सीधे दूसरे स्थान पर पहुंचे।
राहुल ने 5 मैचों की सीरीज में 2 अर्धशतकों के साथ 224 रन बनाए। अब पहले स्थान पर पाकिस्तान के बाबर आजम हैं। बाबर के पास 879 तो राहुल के पास 823 अंक हैं। वहीं तीसरे मैच में 65 रन की पारी व सुपर ओवर में जीत दिलाने वाले रोहित शर्मा भी टाॅप 10 में शामिल हो गए हैं। रोहित 10वें तो कप्तान कोहली 9वें स्थान पर काबिज हैं। रोहित इस सीरीज से पहले पहले 13वें स्थान पर थे।
आस्ट्रेलिया के आरोन फिंच चाैथे तो न्यूजीलैंड के ओपनर कोलिन मुनरो पांचवें स्थान पर काबिज हैं। वहीं गेंदबाजी रैंकिंग में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने लंबी छलांग लगाई है। बुमराह ने 26 स्थान की छलांग लगाते हुए 11वां स्थान हासिल कर लिया है। इससे पहले बुमराह 37वें स्थान पर थे। भारत का कोई भी गेंदबाज टाॅप-10 में शामिल नहीं है। वहीं, शार्दुल ठाकुर 91वें पायदान पर थे, जो अब 57वें पायदान पर पहुंच गए हैं।
पहले स्थान पर अभी भी अफगानिस्तान के राशिद खान हैं, जबकि उन्हीं की टीम के साथी मुजीब उर रहमान 743 अंक के साथ दूसरे स्थान पर हैं। इन दोनों के बीच पहला स्थान हासिल करने की जंग है क्योंकि राशिद के 749 अंक हैं। इसके अलावा आलराउंडर की रैंकिंग में मोहम्मद नवी पहले स्थान पर हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
