IND vs NZ: अर्धशतक लगाने से चूके पुजारा-गिल, बार-बार कर रहे हैं एक गलती

IND vs NZ
Photo Credit: BCCI/Twitter

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां पर भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 325 रनों का स्कोर खड़ा किया और न्यूजीलैंड की टीम को महज 62 रनों पर समेट दिया। पहली पारी के मुकाबले भारतीय टीम ने 263 रनों की बढ़त हासिल की लेकिन इसके बावजूद कप्तान विराट कोहली ने न्यूजीलैंड की टीम को फॉलो ऑन न देकर खुद बल्लेबाजी करने का फैसला किया। माना जा रहा है कि भारतीय कप्तान साउथ अफ्रीका दौरे पर जाने से पहले अपने टॉप ऑर्डर को एक बार फिर से रन बनाने का मौका देना चाहते हैं और यही वजह है जिसके चलते भारतीय टीम दोबारा बल्लेबाजी करने उतरी।

और पढ़ें: IND vs SA: 3 खिलाड़ी जो साउथ अफ्रीका दौरे पर ले सकते हैं रविंद्र जडेजा की जगह

भारतीय टीम के लिये चेतेश्वर पुजारा और मयंक अग्रवाल ने पारी का आगाज किया और पहले विकेट के लिये 107 रनों की साझेदारी कर डाली। पहली पारी में 150 रनों की पारी खेलने वाले मयंक अग्रवाल ने दूसरी पारी में भी शानदार बल्लेबाजी जारी रखी और 108 गेंदों में 9 चौके एवं एक छक्के की मदद से 62 रनों की पारी खेली। हालांकि एजाज पटेल ने उन्हें विल यंग के हाथों कैच कराकर इस मैच में दूसरा शतक लगाने से रोका।

और पढ़ें: Ashes 2021-22: गाबा टेस्ट के लिये पैट कमिंस ने किया टीम का ऐलान, इस दिग्गज की हुई वापसी

अर्धशतक लगाने से चूके पुजारा

अर्धशतक लगाने से चूके पुजारा

जहां मयंक अग्रवाल ने जबरदस्त अर्धशतक लगाया तो वहीं पर फॉर्म से जूझ रहे चेतेश्वर पुजारा ने भी अच्छी शुरुआत की और 97 गेंदों में 6 चौके एवं 1 छक्के की मदद से 47 रनों की पारी खेली। लंबे समय के बाद पुजारा जिस तरह से खेल रहे थे उससे यही लग रहा था कि जैसे भारतीय टीम के लिये इस बल्लेबाज के हाथ से शतक का सूखा समाप्त होने वाला है, हालांकि पुजारा अपना अर्धशतक पूरा करने से भी चूक गये। एजाज पटेल की गेंद पर चेतेश्वर पुजारा अपना संयम खो बैठे और 47 रन के स्कोर पर शॉट खेलने के चक्कर में कैच थमा बैठे और रन बनाने का एक बड़ा मौका गंवा बैठे।

फिर संयम खो बैठे शुभमन गिल

फिर संयम खो बैठे शुभमन गिल

मैच के दूसरे दिन चोट की वजह से पारी का आगाज नहीं कर पाने वाले शुभमन गिल को इस मैच में दूसरे नंबर पर बल्लेबाजी का मौका मिला। गिल ने पुजारा के आउट होने के बाद विराट कोहली के साथ पारी को आगे बढ़ाया और तीसरे विकेट के लिये 82 रनों की साझेदारी कर डाली। इस दौरान शुभमन गिल ने 75 गेंदों का सामना कर 4 चौके और एक छक्के की मदद से 47 रन बना डाले। शुभमन गिल शानदार बल्लेबाजी कर जिस लय में नजर आ रहे थे उससे फैन्स को उम्मीद थी कि शायद आज पहली बार उनके बल्ले से टेस्ट क्रिकेट का पहला शतक देखने को मिलेगा। हालांकि ऐसा हुआ नहीं और अर्धशतक के करीब पहुंच कर शुभमन गिल फिर संयम खो बैठे और रचिन रविंद्र के खिलाफ लूज शॉट खेलकर अपना विकेट गंवा बैठे। यह पहली बार नहीं है जब शुभमन गिल के बल्ले से इस तरह का लूज शॉट देखने को मिला हो, वो पहले भी कई मौकों पर ऐसे शॉट लगाकर अपना विकेट गंवा चुके हैं जो कि उनके शतक न बनने देने के पीछे की बड़ी वजह रहा है।

कोहली का खराब फॉर्म जारी

कोहली का खराब फॉर्म जारी

वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की खराब फॉर्म का सिलसिला दूसरी पारी में भी जारी रहा और एक बार फिर से विराट कोहली शुरुआत मिलने के बाद बड़ी पारी खेल पाने में नाकाम रहे। पहली पारी में जीरो पर आउट होने वाले विराट कोहली ने दूसरी पारी में 36 रनों की पारी खेली, जिसके बाद रचिन रविंद्र की गेंद पर प्लेड ऑन होकर बोल्ड हो गये। विराट कोहली के लिये शतकों के सूखे का सिलसिला अभी भी जारी है और वानखेड़े के मैदान पर अच्छे आंकड़े होने के बावजूद वो अपने इस सूखे को नहीं मिटा सके।

Story first published: Sunday, December 5, 2021, 13:40 [IST]
Other articles published on Dec 5, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+