For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

12 घंटे में फैन्स को दो बार दिखी आउट होने की दुर्लभ घटना, अपनी ही गलती से खोया विकेट

IND vs NZ
Photo Credit: Screen grab/Twitter

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में खिलाड़ियों का हिट विकेट होना काफी दुर्लभ घटना है, हालांकि जब बल्लेबाज आउट होता है तो यह उसकी खुद की तकनीक की खामी होती है। फैन्स को हिट विकेट होने की घटना कई सालों में एक बार देखने को मिलती है लेकिन पिछले 12-15 घंटो के अंदर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में एक नहीं बल्कि दो खिलाड़ी हिट विकेट का शिकार हुए हैं। सबसे पहले फैन्स को यह घटना भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को खेले गये तीसरे और आखिरी मैच के दौरान देखने को मिली जहां पर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 184 रनों का स्कोर खड़ा किया। इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 56 रनों की पारी खेलकर अच्छी शरुआत दी लेकिन बीच के ओवर्स में भारतीय पारी लड़खड़ा गई।

और पढ़ें: SMAT फाइनल मैच की आखिरी गेंद पर छक्का जड़ शाहरुख खान बने जीत के हीरो, तमिलनाडु ने तीसरी बार जीता खिताब

इस दौरान सीरीज में पहली बार बल्लेबाजी करने उतरे हर्षल पटेल ने 11 गेंदोंं में 18 रनों की बड़ी अहम पारी खेली। इस दौरान वह काफी अच्छी लय में नजर आ रहे थे। हर्षल पटेल ने अपनी पारी में एक छक्का और 2 चौका लगा दिया और ऐसा लग रहा था कि वो टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाने में कामयाब होंगे। हालांकि 19वें ओवर में वो लॉकी फर्ग्यूसन की वाइड ऑफसाइड गेंद पर शॉट लगाने के प्रयास में क्रीज के ज्यादा अंदर आ गये और जब शॉट खेला तो बैट सीधा विकेट में लगा।

और पढ़ें: रोहित शर्मा ने ढूंढ निकाला ओस से प्रभावित मैचों में जीत का फॉर्मूला, जानें कैसे खत्म होगा टॉस का प्रभाव

टी20 में हिट विकेट होने वाले दूसरे भारतीय बने हर्षल पटेल

हर्षल पटेल हिट विकेट होकर वापस पवेलियन लौट गये। उल्लेखनीय है कि भारतीय टी20 क्रिकेट के इतिहास में वह इस तरह से आउट होकर जाने वाले दूसरे ही खिलाड़ी बने। हर्षल पटेल से पहले सिर्फ केएल राहुल ही इस तरह से अपना विकेट खोकर भारत के लिये आउट हुए हैं। वहीं हर्षल के बाद वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भी हिट विकेट होकर आउट होने का नजारा दिखा।

गेंद बचाने के चक्कर में हिट विकेट हुए डिसिल्वा

श्रीलंका के धनजंय डि सिल्वा सोमवार को खेले जा रहे दूसरे दिन के पहले सेशन में कुछ इसी तरह से आउट होकर वापस लौटे। श्रीलंका की टीम ने पहले दिन पथुम निशंका (56) और कप्तान करुणारत्ने (147) के दम पर अच्छी शुरुआत की, हालांकि तीसरे सेशन में उसने जल्दी-जल्दी विकेट गंवाकर 273/4 पर खत्म किया। यहां पर धनंजय डि सिल्वा (61) ने दिनेश चंडीमल के साथ पारी को संभाला और जब दूसरे दिन का खेल शुरू हुआ तो अच्छी लय में नजर आये। धनंजय डिसिल्वा अर्धशतक लगा चुके थे और धीरे-धीरे बड़ी पारी की ओर बढ़ रहे थे कि तभी 95वें ओवर में गैब्रियल की गेंद पर शॉट खेलने के चक्कर में डिसिल्वा अपना बैट विकेट में मार बैठे।

गैब्रियल ने आउटसाइड ऑफ की दिशा में एक लेंथ डिलिवरी फेंकी थी जिसे डिफेंड करने के चक्कर में वो बैकफुट पर गये और डिफेंस किया। गेंद उनके बल्ले से लगने के बाद टप्पा खाकर विकेट की तरफ जा रही थी, जिसे रोकने के लिये डिसिल्वा ने बल्ले से गेंद की दिशा बदलने की कोशिश की लेकिन गेंद लगी। यहां पर वो थोड़ा पैनिक कर गये और लेग स्टंप की तरफ जा रही गेंद को रोकने के चक्कर में बल्ला विकेट में दे मारा।

वेस्टइंडीज पर मंडरा रहा फॉलो ऑन का खतरा

वेस्टइंडीज पर मंडरा रहा फॉलो ऑन का खतरा

गौरतलब है कि डिसिल्वा ने अपनी पारी में 95 गेंदों का सामना कर 61 रनों की पारी खेली। श्रीलंकाई बल्लेबाजों के कमाल के चलते पहले टेस्ट मैच में श्रीलंका की टीम ने 386 रनों का स्कोर खड़ा किया। जिसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट खोकर 113 रन बना लिये हैं। उसे फॉलो ऑन से बचने के लिये अभी भी 73 रनों की दरकार है।

Story first published: Monday, November 22, 2021, 17:48 [IST]
Other articles published on Nov 22, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+