Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

India vs New Zealand: 21 T-20 मैच खेलकर हार्दिक पांड्या ने लगाए हैं 6 छक्के, जानिए पांड्या के रिकॉर्ड्स

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला बुधवार को दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान में खेला जाएगा। वनडे सीरीज में जीत के बाद भारत टी-20 में भी न्यूजीलैंड को मात देना चाहेगा लेकिन ये मुकाबला इतना आसान नहीं रहेगा। आजतक भारत न्यूजीलैंड को एक भी टी20 मुकाबले में हरा नहीं पाया है। आज के मैच में भारत के पास कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें टी-20 स्पेशलिस्ट के तौर पर गिना जाता है। विराट कोहली, रोहित शर्मा, महेंद्र सिंह धोनी के अलावा हार्दिक पांड्या भी बड़े शॉट खेलने के लिए जाने जाते हैं।

कप्तान कोहली को पांड्या से उम्मीदें

कप्तान कोहली को पांड्या से उम्मीदें

आज फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में जहां दर्शक उनसे लंबे शॉट देखना चाहते हैं, वहीं कप्तान कोहली भी पांड्या से अच्छे खेल की उम्मीद कर रहे होंगे। लेकिन इंटरनेशल टी-20 में पांड्या ने अभी तक अपनी काबिलियत के अनुरूप खेल नहीं दिखाया है। इसलिए आज के मैच पर सभी की निगाहें उन्हीं पर रहेंगी।

टी20 करियर में लगाए 7 चौके और 6 छक्के

टी20 करियर में लगाए 7 चौके और 6 छक्के

अगर रिकॉर्ड्स की बात की जाए तो पांड्या ने टी-20 में अभी तक 21 मैच खेले हैं, जिसमें 327 रन बनाए है। अगर गेंदबाजी की बात की जाए तो उन्होंने 16 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है। अपने बड़े शॉट्स के जाने-जाने वाले पांड्या ने अपने इंटरनेशनल कैरियर में 7 चौके और 6 छक्के लगाए हैं।

21 T20 मैचों ये रहा है पांड्या का औसत

21 T20 मैचों ये रहा है पांड्या का औसत

ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने इंटरनेशनल मैच मे शुरुआत ही टी20 मुकाबले से की थी। 26 जनवरी 2016 को उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला था। इस मैच में पांड्या ने एक ओवर में 19 रन दिए थे। ये डेब्यू टी20 मुकाबले में किसी भी गेंदबाज का सबसे ज्यादा रन देने का रिकॉर्ड है। उन्होंने इस मैच में 2 विकेट भी लिए थे। उनका टी20 में रिकॉर्ड बढ़िया रहा है। 21 मैचों में उन्होंने 327 रन देकर 16 विकेट लिए हैं। इन मैचों में इनका औसत 27.18 रहा है।

आशीष नेहरा आज लेगें क्रिकेट से सन्यास

आशीष नेहरा आज लेगें क्रिकेट से सन्यास

हार्दिक पांड्या ने 21 टी20 मुकाबलों में 11.36 की औसत से केवल 125 रन बनाए हैं। 11 इनिंग्स में उन्होंने 7 चौकों और 6 छक्कों की मदद से ये आंकड़ा छूआ है। आज खेले जाने वाले मुकाबले में हार्दिक एक अहम खिलाड़ी हैं। वनडे में शानदार प्रदर्शन के बाद सभी की नजरें इस मुकाबले को जीतने में रहेगी। वहीं टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आशीष नेहरा आज के मैच के बाद क्रिकेट से सन्यास ले लेंगे। ऐसे में टीम चाहेगी कि उन्हें जीत के साथ विदाई दे।

ये भी पढ़ें: मयंती ने ट्विटर पर सुरेश रैना से पूछा वाईफाई पासवर्ड, फैंस ने दिए ऐसे-ऐसे जवाब

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:21 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+