For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs NZ : डगआउट में बैठे सिराज को रोहित ने जड़ दिया थप्पड़, वायरल हुआ वीडियो

नई दिल्ली। भारतीय पुरुष क्रिकेट में एक नया युग गुरुवार, 17 नवंबर, 2021 को शुरू हुआ। राहुल द्रविड़ ने मुख्य कोच के रूप में जिम्मेदारी संभाली और रोहित शर्मा ने T20I कप्तान की भूमिका निभाई। दोनों का सफर एकसाथ जीत के साथ शुरु हुआ। भारत ने पहले T20I में जयपुर में न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली। जहां भारतीय खेमे द्वारा शानदार प्रदर्शन देखने को मिला तो डगआउट में बैठे खिलाड़ियों का एक मजेदार वीडियो भी सामने आया, जिसमें कप्तान रोहित तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को थप्पड़ मारते दिखे।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में रोहित को मैच के दौरान मोहम्मद सिराज के साथ डगआउट में मजाक करते हुए देखा गया। वीडियो में मुख्य कोच द्रविड़ बैटिंग कोच विक्रम राठौर के साथ बैठकर बातचीत करते नजर आ रहे हैं। दोनों के ठीक पीछे रोहित सिराज और राहुल बैठे थे। तीनों खिलाड़ी कहीं और देख रहे थे, लेकिन अचानक ही रोहित ने सिराज को पीछे से थप्पड़ मारा। हालांकि यह मजाकिया ताैर पर था। सिराज खुद मुस्कुराते हुए नजर आए।

मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी की। मार्टिन गप्टिल ने 42 गेंदों में 70 रन बनाए जबकि मार्क चैपमैन ने 50 गेंदों में 63 रन बनाए। उनके योगदान ने न्यूजीलैंड की टीम को अपने 20 ओवरों में छह विकेट पर 164 के कुल स्कोर तक पहुंचाने में मदद की।

सिराज, जिन्होंने काफी समय बाद एक T20I मैच खेला, ने एक विकेट लिया, लेकिन थोड़े महंगे साबित हुए। उन्होंने अपने चार ओवरों में 39 रन दिए। राहुल और रोहित ने भारत को एक बार फिर से तेज शुरुआत दिलाई, हालांकि राहुल 14 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हो गए। रोहित ने 36 गेंदों में 48 रन बनाकर लक्ष्य को आसान बना लिया। फिर सूर्यकुमार यादव की 40 गेंदों में 62 रनों की पारी अपने आप में एक मास्टरक्लास थी, जिससे भारत ने 19.4 ओवर में पांच विकेट रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। दोनों टीमें अब दूसरा टी20 मैच 19 नवंबर को रांची में खेलेंगी।

Story first published: Thursday, November 18, 2021, 15:05 [IST]
Other articles published on Nov 18, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+