'धुलाई के बाद सिलाई', जानिए सहवाग ने टीम इंडिया की जीत पर किसके लिए लिखा यह संदेश
नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 मुकाबले में भारत की जीत के बाद वीरेंद्र सहवाग ने न्यूजीलैंड के खिलाड़ी रॉस टेलर के साथ एक फिर से मजाक किया है। गौरतलब है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे और निर्णायक टी-20 मुकाबले में भारत ने 6 रनों से जीत दर्ज कर 2-1 से सीरीज अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही टी-20 क्रिकेट में भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली बार सीरीज जीतने में भी कामयाब हुई। जीत के बाद सहवाग ने टेलर के ही एक ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, "धुलाई के बाद सिलाई लेकिन न्यूजीलैंड अच्छा खेला. न्यूजीलैंड के खिलाफ हारने से भी ज्यादा बुरा नहीं लगता क्योंकि ये अच्छे लोग हैं।"
Dhulaai ke baad silaai, but well played NZ.Never feel very bad losing against NZ because they are such nice guys,but sweet victory for India https://t.co/bpUkjbdzY7
— Virender Sehwag (@virendersehwag) November 7, 2017

अगली सिलाई त्रिवेंद्रम में, जरूर आना
सहवाग ने टेलर के जिस ट्वीट को रिट्वीट किया है उसमें कीवी खिलाड़ी ने बीते दिनों टीम इंडिया के टी-20 मैच हारने पर लिखा था, "सहवाग राजकोट में मैच हारने के बाद दर्जी (टेलर) की दुकान बंद है। अगली सिलाई त्रिवेंद्रम में। जरूर आना।"

सहवाग ने की थी शुरुआत
आपको बता दें कि पिछले दिनों सहवाग और टेलर के बीच ‘टेलर' के नाम को लेकर चुटीली बातचीत चल रही है। हालांकि इसकी शुरुआत किसी और ने नहीं बल्कि वीरेंद्र सहवाग ने की थी। सहवाग ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रॉस टेलर के उपनाम का मजाक उड़ाते हुए दर्जी के नाम से उन्हें संबोधित किया था।

अगली बार अपना ऑर्डर समय पर भेज देना
सहवाग के इस मैसेज का जवाब रॉस टेलर ने बहुत ही मजेदार अंदाज में दिया। रॉस टेलर ने हिंदी में लिखा, "शुक्रिया वीरेंद्र सहवाग भाई, अगली बार अपना ऑर्डर समय पर भेज देना ताकि मैं आपको अगली दिवाली के पहले भेज दूं.. हैप्पी दिवाली।"

इस साल वाली पतलून ही एक बिलांग छोटी करके देना
टेलर का रिप्लाई पाने के बाद सहवान ने भी रिप्लाई दिया। उन्होंने लिखा- "मास्टरजी, इस साल वाली पतलून ही एक बिलांग छोटी करके देना अगली दिवाली पर।"

क्यों आपके दर्जी ने इस दिवाली पर अच्छा काम नहीं किया
इसका जवाब देते हुए टेलर ने लिखा था, "क्यों आपके दर्जी ने इस दिवाली पर अच्छा काम नहीं किया।"

दर्जी जी आपकी सिलाई के उच्च मानकों से किसी का मेल नहीं
सहवाग ने फिर से टेलर को जवाब देते हुए लिखा, "दर्जी जी आपकी सिलाई के उच्च मानकों से किसी का मेल नहीं है, फिर वो चाहे पतलून हो या फिर खेल के मैदान पर की जाने वाली पार्टनरशिप।"
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
