विश्व क्रिकेट में दबदबा बनाना चाहते हैं कप्तान कोहली, जानिए क्या रखी है खिलाड़ियों से उम्मीद
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को उन्हीं की धरती पर पांच टी20 मैचों की सीरीज में 5-0 से हराने पर साबित कर दिया कि ये वो टीम नहीं है जो घर में जीतती है बल्कि विदेशी पिचों पर फतह हासिल करना भी जानती है। कप्तान विराट कोहली ने सीरीज जीतने के बाद बयान देते हुए साफ कहा कि उनका लक्ष्य विश्व क्रिकेट में अपनी टीम का दबदबा कायम करना चाहते हैं।
कोहली ने उम्मीद जताई है कि ऐसा करने के लिए प्रत्येक खिलाड़ी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी करेगा। कोहली ने कहा, 'हम सभी को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने की जरूरत है। यह खिलाड़ियों के नजरिए को सामने लाने के बारे में है, जिस तरह से आप सोचते हैं, उस तरीके से तैयारी करें। खिलाड़ी इसे महसूस कर रहे हैं और वे अच्छे से जानते हैं कि टीम को हर बार उनसे 120 प्रतिशत की जरूरत होती है।'
टीम की लगातार जीत पर कोहली ने ने कहा, 'आप इसी तरह से जीत का तरीका ढूंढ सकते हैं। हमारे मामले में पिछले दो-तीन वर्षों में बड़ा बदलाव आया है। हमने नतीजे देखे हैं। जाहिर है हम हर मैच नहीं जीत सकते लेकिन इस तरह के करीबी मुकाबलों में मिली जीत एकतरफा जीत से ज्यादा खुशी देती है।' कोहली को इस मैच से विश्राम दिया गया था। कप्तानी की कमान रोहित शर्मा ने संभाली लेकिन बल्लेबाजी के समय वह चोटिल हो गए और क्षेत्ररक्षण के लिए मैदान में नहीं उतर सके। उनकी गैरमौजूदगी में लोकेश राहुल की अगुआई में टीम ने रोमांचक जीत दर्ज की।
खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए कोहली ने कहा, 'हमारे खिलाड़ियों ने जो प्रदर्शन दिखाया है उसपर गर्व है। यह जीतने के तरीके खोजने के बारे में है। रोहित की दुर्भाग्यपूर्ण चोट के बाद आज ये सभी युवा मैदान पर थे और उन्होंने साथ मिलकर दबाव की स्थिति को अच्छे से संभाला।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
