INDvNZ: जब उड़ते प्लेन में हुआ 'भारत-न्यूजीलैंड' मैच, 'चैम्पियन' चहल ने यूं दी मात
नई दिल्ली। यजुवेन्द्र चहल भारतीय टीम के नए चमकते हुए सितारे हैं। मैदान पर अपनी लेग स्पिन और गुगली से बल्लेबाजों के छक्के छुड़ा देने वाले चहल के बारे में कम ही लोगों को पता होगा कि वे शतरंज के भी बेहतरीन खिलाड़ी हैं। चहल नेशनल लेवल पर चेस चैम्पिनयन रह चुके हैं।

फ्लाइट में ही दोनों के बीच चेस की बाजी बिछ गई
चहल का चेस का हुनर आज का चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, चहल और न्यूजीलैंड के स्पिन गेंदबाज ईश सोढी टी-20 सीरीज के निर्णायक मैच के लिए तिरुवंतपुरम जा रहे थे। फ्लाइट में ही दोनों के बीच चेस की बाजी बिछ गई। इस खेल में चहल में ने अपने पुराने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए ईश सोढी को मात दे दी। पहली बार मात खाने के बाद सोढी ने दूसरी बाजी भी खेली, लेकिन वे चहल के अनुभव के सामने टिक नहीं पाए और दूसरी बाजी में भी मात खा गए।
|
'मेरे भाई, तुम्हारी किस्मत सही नहीं थी'
चहल ने फ्लाइट में खेले गए इस मैच की तस्वीर ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा 'मेरे भाई, तुम्हारी किस्मत सही नहीं थी, अगली बार के लिए शुभकामनाएं।' इसका जवाब देते हुए सोढी ने ट्वीट किया कि 'रीमैच तो हो चुका है।'

दोनों खिलाड़ी अपनी टीम के लिए काफी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं
बहरहाल, खेली जा रही मौजूदा सीरीज में दोनों खिलाड़ी अपनी टीम के लिए काफी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। पहले मैच में जहां ईश सोढी ने 4 ओवर में 25 रन देकर दो विकेट लिए। वहीं चहल ने भी 26 रन देकर विकेट लेकर अपनी टीम को जीत दिलाई। दूसरे मैच में दोनों गेंदबाजों को 1-1 विकेट मिला।
|
पैसों की तंगी की वजह से उन्हें चेस को छोड़ना पड़ा
वैसे चहल के बारे में खास बात है कि वे जूनियर चेस चैम्पियन रह चुके हैं। उन्होंने एशिया और वर्ल्ड यूथ चैम्पियनशिप भारत का प्रतिनिधित्व किया है, लेकिन पैसों की तंगी की वजह से उन्हें चेस को छोड़ना पड़ा। दरअसल, उस समय चहल को अपना खेल जारी रखने के लिए सलाना 50 लाख रुपयों की जरूरत थी, लेकिन उन्हें कोई स्पांसर नहीं मिला। इस वजह से मजबूर होकर चहल ने चेस छोड़ दिया और क्रिकेट में अपना करियर बनाना शुरू कर दिया। आज वो उनका क्रिकेट करियर काफी अच्छा चल रहा है। लेकिन, जब भी उन्हें समय मिलता है तो वे चेस जरूर खेलते हैं।
बता दें कि चहल की जीत पर सोढ़ी ने ट्वीट कर उन्हें चैंपियन करार दिया। उन्होंने लिखा कि वे (चहल) किसी कारण से ही इस खेल के चैंपियन हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
