For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvs NZ: भारतीय बल्लेबाजों की बखिया उधेड़कर ट्रैंट बोल्ट ने हैमिल्टन में बनाए कई रिकॉर्ड

IND vs NZ 4th ODI: Trent Boult smashes many world record with firey spell| वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ हेमिल्टन में चौथे वनडे मैच में ट्रेंट बोल्ट ने भारतीय बल्लेबाजी की कमर तोड़कर रख दी। मैच में पांच विकेट लेने वाले बाएं हाथ के इस स्विंग गेंदबाज ने आग उगलता हुआ स्पैल करते हुए भारत के 5 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। सेडॉन पार्क में चारो तरफ बोल्ट का ही करंट छाया हुआ था। अपने 10 ओवर के लंबे स्पैल में केवल 21 रन देकर 5 विकेट झटकने वाले बोल्ट ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी है।

हेमिल्टन में दौड़ा बोल्ट का करंट

हेमिल्टन में दौड़ा बोल्ट का करंट

बोल्ट ने अपने 10 ओवर में 4 ओवर मेडन फेंके थे। उन्होंने रोहित शर्मा और शिखर धवन के साथ ही अपना पहला मैच खेल रहे शुभमन गिल को भी जल्द ही चलता कर दिया। इस तरह से रोहित का 200वां और गिल का पहला मैच बोल्ट के झटके में ढह गया। लेकिन बोल्ट का करंट यहीं नहीं थमा। शीर्ष क्रम को ध्वस्त करने के बाद बोल्ट ने मध्यम क्रम में केदार जाधव को और निचले मध्यम क्रम में हार्दिक पांड्या को निशाना बनाकर भारत की पारी को बेदम ही कर दिया।

INDvNZ, 4th ODI: 100 रन भी नहीं बना पाया भारत, 92 रनों पर पूरी टीम आउट

बोल्ट ने बनाए बढ़िया रिकॉर्ड्स-

बोल्ट ने बनाए बढ़िया रिकॉर्ड्स-

इसके साथ ही बोल्ट ऐसे केवल 7वें कीवी गेंदबाज बन गए हैं जिसने भारत के खिलाफ वनडे मैचों में 5 या उससे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा किया है। जबकि इस फार्मेट में बोल्ट के अलावा अब केवल एक ही गेंदबाज ने इससे बेहरत प्रदर्शन (भारत के खिलाफ) किया है। और वे गेंदबाज थे शेन बांड। जी हां, बांड ने इससे पहले भारत के खिलाफ अगस्त 2005 में 23 रन देकर 6 विकेट लिए थे। ये किसी भी कीवी गेंदबाज का भारत के खिलाफ वनडे मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

बोल्ट ने की महान रिचर्ड हेडली की बराबरी

बोल्ट ने की महान रिचर्ड हेडली की बराबरी

इतना ही नहीं बोल्ट ने एक और शानदार रिकॉर्ड बनाया है। बोल्ट ने वनडे में 5 विकेट लेने का ये कारनामा 5वीं ही बार किया है। इसके साथ ही उन्होंने न्यूजीलैंड के महान ऑलराउंडर रिचर्ड हेडली की बराबरी कर ली है। हेडली ने वनडे मैचों में पांच बार 5 या उससे ज्यादा विकेट लेने लिए थे। आपको बता दें कि हेमिल्टन वनडे से पहले ही भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैच हो चुके हैं और भारत ने तीनों ही मैच जीतकर सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त ले रखी है। हालांकि बोल्ट के इस प्रदर्शन के चलते भारत 100 रन भी नहीं बना पाया और 92 रनों पर ही टीम इंडिया की पारी सिमट गई।

Story first published: Thursday, January 31, 2019, 10:04 [IST]
Other articles published on Jan 31, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+