For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs NZ: वीवीएस लक्ष्मण ने बताया क्यों फ्लॉप हो रहे हैं विराट कोहली, कहा- लौट आई है पुरानी आदत

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच की दूसरी पारी में एक बार फिर विराट कोहली ने बल्लेबाजी से निराश किया और कीवी दौरे का अंत उनके लिये दुखद रहा। क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में विराट कोहली ने 9.50 की औसत से महज 14 रन बनाये और कॉलिन डि ग्रैंडहोम की गेंद पर वापस पवेलियन लौट गये। पहले दिन कीवी खिलाड़ियों के दबदबे के बीच भारतीय गेंदबाजों ने दूसरे दिन वापसी की और न्यूजीलैंड की टीम को 235 रन पर ऑल आउट कर भारतीय बल्लेबाजों को वापसी करने का मौका दिया। हालांकि दूसरे दिन भी भारतीय बल्लेबाजों ने निराश किया और महज 90 रन के अंदर 6 विकेट गंवा दिया।

और पढ़ें: खतरे में पड़ सकता है एशिया कप, एसीसी की मीटिंग में शामिल नहीं होंगे सौरव गांगुली

दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम के पास 97 रन की बढ़त थी और हनुमा विहारी 5 रन और ऋषभ पंत 1 रन बनाकर खेल रहे हैं। दिन का खेल खत्म होने के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने विराट कोहली की खराब बल्लेबाजी का कारण बताते हुए कहा कि उनकी यह पारी भारत की हार की वजह बन सकती है।

और पढ़ें: Video: क्रिकेट की दुनिया के यह 5 अदभुत कैच देखकर खड़े हो जायेंगे आपके रोंगटे

लक्ष्मण ने बताई विराट की बल्लेबाजी तकनीक में खामी

लक्ष्मण ने बताई विराट की बल्लेबाजी तकनीक में खामी

वीवीएस लक्ष्मण ने विराट कोहली बल्लेबाजी तकनीक में खामी बताते हुए जानकारी दी कि आखिरकार किस वजह से वह बार-बार कीवी गेंदबाजों से मात खा रहे हैं और LBW का शिकार हो रहे हैं।

वीवीएस लक्ष्मण ने कहा, 'विराट के लिए एलबीडब्ल्यू आउट होना समस्या नहीं है, लेकिन जिस तरह वह बल्लेबाजी कर रहे हैं, वह गलत है। इंग्लैंड में भी मूविंग बॉल के खिलाफ वह ऐसे ही आउट हो रहे थे। खासतौर पर जेम्स एंडरसन की गेंदों पर। इस सीरीज में भी हमने देखा कि उनका बल्ला एक विशेष कोण पर नीच आ रहा था। यही वजह थी कि उनके बल्ले और गेंद के बीच हमेशा गैप रहता था।'

पुरानी आदत ने फिर से विराट को घेर लिया है

पुरानी आदत ने फिर से विराट को घेर लिया है

वीवीएस लक्ष्मण ने कहा कि विराट कोहली को न्यूजीलैंड सीरीज के दौरान उनकी पुरानी आदत ने फिर से जकड़ लिया है जिसकी वजह से वह कीवी दौरे पर संघर्ष करते नजर आये हैं।

उन्होंने आगे कहा, 'अगर गेंद मूवमेंट कर रही है तो उनका बल्ला एक भी बार गेंद से नहीं मिल पाया। इस सीरीज में विराट कोहली की पुरानी आदत ने जकड़ लिया जो उन्हें हमेशा परेशान करती रही है।'

स्टॉयरिस ने कहा-कीवी गेंदबाजों का कमाल, ढूंढ निकाली विराट की कमजोरी

स्टॉयरिस ने कहा-कीवी गेंदबाजों का कमाल, ढूंढ निकाली विराट की कमजोरी

वहीं, न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर स्कॉट स्टायरिस ने विराट कोहली को सस्ते में पवेलियन भेजने के लिये कीवी गेंदबाजों की तारीफ करते हुए कहा कि इसका श्रेय न्यूजीलैंड टीम की रणनीति को दिया जाना चाहिए। वो जानते थे कि विराट कोहली से कैसे मुक्ति पानी है।

स्टायरिस ने कहा, 'आपको इसका श्रेय उनकी योजना और उसे लागू करने के तरीके को देना चाहिए। उनकी योजना काम कर गई। जो भी योजना बना रहा है, उसे शाबासी दी जानी चाहिए। गेंदबाज लगातार स्टंप्स पर गेंदें डालते रहे। गेंदें उनसे दूर जा रही थीं और एक गेंद अंदर आती और कोहली उसी पर विकेट दे देते।'

Story first published: Wednesday, March 4, 2020, 12:07 [IST]
Other articles published on Mar 4, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+