For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvsNZ: पहले टेस्ट के दूसरे दिन बारिश ने रोका खेल, न्यूजीलैंड ने एक विकेट खोकर बनाए 71 रन

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच कानपुर में आज पहले टेस्ट का दूसरा दिन है। टीम इंडिया ने इस ऐतिहासिक 500वें टेस्‍ट के दूसरे दिन 300 का आंकड़ा छुआ। टीम 318 रन बनाकर सिमट गई। वहींं न्‍यूजीलैंड की पारी जारी है और उसने पहले सेशन में 1 विकेट के नुकसान पर 71 रन बना लिए थे। दूसरे सेशन के खेल में बारिश ने बाधा डाल दी और कीवी टीम ने 47 ओवरों में 1 विकेट के नुकसान पर 152 रन बना लिए हैं। दूसरे दिन का खेल इसके बाद नहीं हो पाया।

गुरुवार यानी 22 सितंबर को पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 90 ओवर में 9 विकेट खोकर 291 रन बना लिए थे। उस वक्त उमेश यादव 8 रन और रविंद जडेजा 16 रन बनाकर खेल रहे थे।

पहले दिन न्यूजीलैंड की ​तरफ से तेज गेंदबाज बोल्ट ने 17 ओवरों में 57 रन देकर 3 विकेट लिए। जबकि स्पिनर मिच सैंटनर ने भी 3 बल्लेबाज आउट किए। भारत की तरफ से मुरली विजय ने सर्वाधिक 65 रन बनाए। इसके बाद चेतेश्वर पुजारा ने 62 रन बनाए।

रोहित शर्मा ने 35 और लोकेश राहुल ने 32 रन बनाए। पहले दिन आउट होने वाले पहले बल्‍लेबाज थे केएल राहुल। आपकों बता दें कि भारत न्‍यूजीलैंड के साथ 3 मैचों की टेस्‍ट सीरीज खेलेगा।

भारत के लिए ऐतिहासिक मुकाबला

यह मैच ऐतिहासिक है क्‍योंकि यह भारतीय टेस्‍ट क्रिकेट का 500वां टेस्‍ट मैच है। भारत के लिए यह टेस्‍ट सीरीज इसलिए भी अहम है क्‍योंकि इसे जीतकर वह टेस्‍ट रैंकिंग में पाकिस्‍तान को हटाकर टॉप रैंकिंग पर पहुंच सकता है।

बारिश डाल सकती है खलल

कानपुर के ग्रीनपार्क स्‍टेडियम में खेला जा रहे इस मैच में भारत को घरेलू मैदान का फायदा मिल सकता है। भारतीय खिलाड़ी पिच से बखूबी परिचित होंगे। हालांकि, इस मैच में बारिश भी व्‍यवधान डाल सकती है। मौसम विभाग ने रिपोर्ट दी है कि कानपुर में अगले छह दिनों तक बारिश होने की आशंका है। इस टेस्ट मैच से पहले ईशांत शर्मा चिकनगुनिया की वजह से बाहर हो चुके हैं। इसके साथ ही सलामी बल्‍लेबाज शिखर धवन को भी टीम में शामिल नहीं किया गया है।


टीमें इस प्रकार हैं :

भारत : मुरली विजय, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, आर अश्विन, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, उमेश यादव, मोहम्मद शमी

न्यूजीलैंड : केन विलियमसन (कप्तान), ट्रेंट बोल्ट, डग ब्रेसवेल, मार्क क्रेग, मार्टिन गुप्टिल, टॉम लाथम, जिमी नीशम, हेनरी निकोल्स, ल्यूक रोंची, मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, रॉस टेलर, नील वैग्नर, बी.जे. वाटलिंग.

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+