For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND Vs NZ तीसरा टेस्ट: भारत ने 557/5 पर घोषित की पारी, न्‍यूजीलैंड 28/0

इंदौर न्‍यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्‍ट सीरीज का आखिरी मैच इंदौर के होलकर स्‍टेडियम में खेला जा रहा है। टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी 557 रनों पर घोषित कर दी। उस वक्‍त तक टीम के केवल 5 विकेट ही गिरे थे। भारत की तरफ से कप्‍तान विराट कोहली ने दोहरा शतक और अजिंक्‍य रहाणे ने शतक लगाया।

विराट ने 211 और रहाणे ने 188 रन बनाए। अब न्‍यूजीलैंड की पारी जारी है। उसने 9 ओवर तक बिना विकेट नुकसान के 28 रन बना लिए हैंं। न्‍यूजीलैंड भारत से अब भी 529 रन पीछे है।

दूसरे दिन के खेल से पहले तक का हाल -

आज खेल के दूसरे दिन भारत कम से कम 500 रनों का स्‍कोर खड़ा करना चाहेगी ताकि विरोधी टीम पर आसानी से दबाव बनाया जा सके। आपको बता दें कि भारत इस टेस्‍ट सीरीज के शुरुआती दोनों मैच जीतकर 2-0 की अपराजेय बढ़त के साथ खेल रहा है।

टीमें इस प्रकार :

भारत: विराट कोहली (कप्तान), गौतम गंभीर, मुरली विजय, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा, ऋद्धिमान साहा, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर और आर अश्विन।

न्यूजीलैंड: केन विलियम्सन, (कप्तान) रॉस टेलर, मार्टिन गप्टिल, मैट हैनरी, टॉम लाथम, हेनरी निकोल्स, ल्यूक रॉन्ची, मिशेल सैंटनर, नील वागनर, बीजे वाटलिंग, ट्रेंट बोल्ट और जीतन पटेल।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+