Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

India vs New Zealand 3rd ODI: बुमराह का वो आखिरी ओवर जिसने दिलाई भारत को जीत

India vs New Zealand - भारत ने कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले गए तीसरे एकदिवसीय मैच में न्यूजीलैंड को 6 रनों से हराकर सीरीज जीत ली। सांसें रोक देने वाले इस मैच में आखिरी ओवर तक यह तय नहीं हो पाया था कि मैच कौन जीतेगा। सभी की निगाहें जिन्हें जसप्रीत बुमराह पर टिकी थीं जिन्हें आखिरी ओवर में कप्तान कोहली ने गेंदबाजी सौंपी थी। बुमराह ने कोहली के विश्वास को सही साबित करते हुए शानदार गेंदबाजी और अंत में न्यूजीलैंड की टीम को 6 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

आखिरी ओवर मे चाहिए थे 16 रन

आखिरी ओवर मे चाहिए थे 16 रन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने रोहित शर्मा के शतक की बदौलत 337 रनों का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 49 ओवर में 6 विकेट खोकर 6 रन बना लिए थे। आखिरी ओवर में न्यूजीलैंड को जीत के लिए 16 रन चाहिए थे। कप्तान कोहली ने ऐसे वक्त में भारत को जीत दिलाने की जिम्मेदारी बुमराह को सौंपी।

'बूम बूम बुमराह'

'बूम बूम बुमराह'

बुमराह ने ओवर की शुरूआत यार्कर फेंक कर की जिस पर बल्लेबाज कोई रन नहीं बना पाए। चौके और छक्के की तलाश में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज दूसरी और तीसरी गेंद पर बुमराह के यार्कर पर सिर्फ1 और 2 रन ही ले पाए जिससे उनके ऊपर दबाव बन गया। इस वक्त पूरा स्टेडियम 'बूम बूम बुमराह' के नारों से बुमराह का हौसला बढ़ा रहा था। न्यूजीलैंड को अब हर गेंद पर बाउंड्री की जरूरत थी। लेकिन बुमराह ने अगली गेंद पर संटर को आउट कर उनकी रही सही उम्मीद को भी धूमिल कर दिया।

ऐसे जीता भारत

ऐसे जीता भारत

बुमराह की पांचवी और छठी गेंद भी ऐसी ही सधी हुई थी जिस पर न्यूजीलैंड के खिलाड़ी सिर्फ 6 रन ही बना सके और अंत में उनकी टीम 331 रन ही बना सकी। भारत को इस रोमाचंक मैच में 6 रनों से जीत मिली। बुमराह ने किवी खिलाड़ी संटर का विकेट लेने के साथ ही एकदिवसीय मैच में अपने 50 विकेट भी पूरे किए। बुमराह ने इस मैच में 10 ओवर गेंदबाजी की और महज 47 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट झटके।

ये भी पढ़ें- Video: कानपुर वनडे में हार्दिक पांड्या पर चढ़ गए केन विलियमसन, निकल आया खून

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:21 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+