For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

TOP 10 : भारत के 500वें टेस्‍ट मैैच में बने ये खास रिकॉर्ड

कानपुर। भारत-न्‍यूजीलैंंड के बीच 3 टेस्‍ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला सोमवार को कानपुर के ग्रीनपार्क स्‍टेडियम में समाप्‍त हो गया। भारत के इस 500वें टेस्‍ट मैच में जीत मिलने के साथ ही कई रिकॉर्ड भी बने।

वनइंडिया आपके लिए ऐसे ही कुछ अहम रिकॉर्ड लाया है -

  1. रविचंद्रन अश्विन ने 132 रन देकर 6 विकेट लिए। ऐसा उन्‍होंने अपने कॅरियर में चौथी बार किया है कि जब उन्‍होंने न्‍यूजीलैंड के खिलाफ एक पारी में 5 या उससे अधिक विकेट लिए हों।
  2. आर अश्विन का न्‍यूजीलैंड के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड रहा है। उनका 3 टेस्‍ट मैचों में 16.46 का बा‍ॅलिंग एवरेज रहा है। न्‍यूजीलैंड के खिलाफ आर अश्विन का स्‍ट्राइक रेट 33.3 हैै।
  3. अश्विन ने 3 बार न्‍यूजीलैंड के खिलाफ एक पारी में 6 विकेट लिए हैं। 2012 में हैदराबाद में 6/31 और 6/54 विकेट लिए। इसक बाद कल कानपुर टेस्‍ट की दूसरी पारी में 6/132 चटकाए। इंग्‍लैण्‍ड के डेरेक अंडरवुड ने ऐसा 5 बार किया है।
  4. आर अश्विन ने एक टेस्‍ट मैच में पांच बार 10 विकेट लिए हैं। ऐसा करने वालेे अनिल कुंबले के बाद वह दूसरे गेंदबाज हैं। कुंबले ने एेेसा 8 बार किया है।
  5. रविंंद्र जडेजा दोनो पारियों में 42 और 50 रन बनाकर नाबाद रहेे और 6 विकेट भी लिए। उन्‍हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। इससे पहले उन्‍हें 2013 में दिल्‍ली में ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ और 2015 में माेेहाली में खेले गए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैैच में मैन ऑफ द मैच चुना गया था।
  6. जडेजा की भारतीय जीत वाले टेस्‍ट मैचों में जाे सबसे अच्‍छी बॉलिंग परफॉर्मेंस रही वही 2015 मेंं दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 21 रन देकर 5 विकेट लेना थी।
  7. आर अश्विन ने टेस्‍ट में सबसे तेज 200 टेस्ट विकेट लेने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर क्लेरी ग्रिमेट के बाद दूसरा पायदान हासिल किया हैै। टीम इंडिया के 500वें टेस्ट मैच में 7 विकेट लेकर उन्‍होंने यह शानदार रिकॉर्ड बनाया।
  8. ल्‍यूक रोंची और मिशेल सांतनेर के बीच 102 रनों की साझेदारी न्‍यूजीलैंड की ग्रीनपार्क पर पांचवीं सबसे बड़ी साझेेदारी थी।
  9. कानपुर टेस्‍ट में एक भी शतक के बिना कुल 1193 रन बने जो कि चौथा सबसे बड़ा स्‍कोर है। 1927-28 में दक्षिण अफ्रीका और इंग्‍लैैण्‍ड के बीच डरबन में हुए मैच में सर्वाधिक 1272 रन बने थे।
  10. 2008 के बाद पहली बार टॉप 3 भारतीय बल्लेबाजों ने 30 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। केएल राहुल, मुरली विजय और चेतेश्वर पुजारा ने 8 साल का रिकॉर्ड तोड़ा।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+