लाइव चैट के दौरान फैंस ने पूछे अजीबोगरीब सवाल, रोहित खो बैठे अपना आपा
नई दिल्ली, 3 मई: भारत के वरिष्ठ बल्लेबाज रोहित शर्मा ने शनिवार (2 मई) को लाइव इंस्टाग्राम सेशन के दौरान टीम के साथी खिलाड़ी मोहम्मद शमी के साथ बातचीत की। दोनों ने लाइव सत्र के दौरान अपनी क्रिकेट समझ को साझा किया और यहां तक कि क्रिकेट पिच से अपने जीवन के बारे में बात की।
हालांकि, उनकी बातचीत के दौरान, शमी का इंटरनेट डिस्कनेक्ट हो गया और रोहित लाइव चैट के दौरान अकेले रह गए। तब रोहित के पास प्रशंसकों द्वारा पूछे गए सवालों को देखने के सिवा कोई चारा नहीं बचा। लेकिन इसी समय कुछ चीजें कंट्रोल से बाहर हो गई और भारत के सीमित ओवरों के उप-कप्तान ने कुछ समय के लिए अपना कूल खो दिया और गुस्सा हो गए।
जाहिर है, रोहित प्रशंसकों द्वारा लगाए गए अतार्किक सवालों से घिरे हुए थे और उन्होंने कुछ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल भी किया। इस बीच, चैट के दौरान, शमी ने रोहित को बताया कि जब उनकी पत्नी हसीन जहां ने उन पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया तो वे कितना टूट गए थे और अपनी जान लेने की सोच भी रखने लगे थे।
"मैं क्रिकेट के बारे में बिल्कुल नहीं सोच रहा था। हम 24 वीं मंजिल पर रह रहे थे। वे (परिवार) डर गए थे कि मैं बालकनी से कूद सकता हूं। मेरे भाई ने मेरा बहुत समर्थन किया।"
कोरोनावायरस के कारण देशभर में लाॅकडाउन है। इस महामारी के कारण खेल जगत भी ठप पड़ा हुआ है। ऐसे में खिलाड़ी खुद को फिट रखने के लिए अपने घर में ही बाॅलकनी या पार्क में क्रिकेट खेलकर खुद को फिट रख रहे हैं, लेकिन मुंबई में रह रहे रोहित शर्मा को इसकी कमी खल रही है। दरअसल, रोहित जहां रहते हैं वहां उनके पास पार्क नहीं है, ना ही घर के अंदर इतनी ज्यादा जगह कि वो क्रिकेट खेल सकें।
ऐसे में रोहित का अधिकांश समय अपने क्रिकेट साथियों से चैट करने में बिता रहे हैं। उन्होंने क्रिकेट कनेक्टेड नामक शो में ब्रेट ली और इरफान पठान से भी बातचीत की है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
