एशियाई चैम्पियंस ट्राफी: भारत व पाकिस्तान फाइनल में होंगे आमने-सामने
हॉकी एशियाई चैपियंस ट्रॉफी के फाइनल यानि महामुकाबले में भारत और उसका चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। इस टूर्नामेंट में दोनों देश लीग मुकाबले में भिड़ चुके हैं जो ड्रॉ रहा था। दोनों ही देशों को शुरुआत से ही खिताब का प्रबल दावेदार बता रहा है। भारत इस टूर्नामेंट में अभी तक अजेय रहा है जबकि पाकिस्तान का प्रदर्शन भी शानदार रहा है और उसने केवल 1 मैच हारा है।
भारतीय हॉकी टीम भी इस समय जोश से लबरेज है। युवा टीम ने जोश के साथ खेलते हुए सीरीज में सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। भारत ने लीग चरण के अपने पहले मैच में चीन को 5-0 से धोकर टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत की थी। इसके बाद भारत ने जापान के साथ ड्रॉ खेला और अगले मैच में भारत ने कोरिया को हराया था। अगले 2 मैचों में भारत ने मलेशिया और पाकिस्तान के साथ बराबरी के खेले।
भारत को इस मैच में जीत से कम कुछ भी दरकार नहीं होगा। टीम के प्रदर्शन को देखते हुए ऐसी उम्मीद बंध गई है कि भारतीय हॉकी टीम ट्रॉफी पर कब्जा जमाने में कामयाब रहेगी। फाइनल के अलावा आज मलेशिया और जापान की टीमें कांस्य पद के लिए मुकाबले में उतरेंगी। इसके अलावा कोरिया और चीन 5वीं पोजीशन के लिए आमने-सामने होगी।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications