For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

आखिर क्यों भारत-पाकिस्तान के बीच फिर शुरु होनी चाहिये क्रिकेट, पूर्व स्पिनर ने बताया

नई दिल्ली। पिछले काफी समय से भारत और पाकिस्तान के द्विपक्षीय संबंधों में कड़वाहट के चलते क्रिकेट के मैदान पर इन टीमों के बीच कोई सीरीज देखने को नहीं नहीं मिली है। दोनों ही टीमें आईसीसी टूर्नामेंट के अलावा किसी भी सीरीज में एक दूसरे के खिलाफ नहीं खेल रही हैं। हाल ही में भारत-पाकिस्तान के बीच शुरू किए गए करतारपुर कॉरिडोर को द्विपक्षीय संबंधों में सुधार की पहल माना जा रहा है, इस बीच पूर्व पाकिस्तानी लेग स्पिनर मुश्ताक अहमद ने एक बार फिर दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट शुरू करने की वकालत की है। पूर्व पाकिस्तानी स्पिनर का मानना है कि भारत-पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय संबंधों में सुधार करने के लिए दोनों देशों के बीच क्रिकेट का बहाल होना बेहद जरूरी है।

साल 2013 के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच एक भी द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली गई है। इतना ही नहीं पाकिस्तान के साथ प्रस्तावित द्विपक्षीय दौरों को भी बीसीसीआई ने रदद कर दिया और जब पाकिस्तान इस मुद्दे पर आईसीसी के पास गई तो वहां भी उसे हार का ही सामना करना पड़ा।

और पढ़ें: गौतम गंभीर ने फिर दिया एमएस धोनी पर विवादित बयान, विश्व कप को लेकर लगाया यह बड़ा आरोप

मुश्ताक ने कहा, 'मेरा मानना है कि भारत-पाकिस्तान के बीच फिर क्रिकेट संबंध शुरू होनी चाहिए। मुझे लगता है कि क्रिकेट के जरिए दोनों देश अपने संबंधों को सुधार सकती है। क्रिकेट फैन्स के चेहरे पर प्यार, आनंद और खुशी लाती है।'

उन्होंने कहा, 'इसलिए, यह जरूरी है कि दोनों देश एक-दूसरे के खिलाफ क्रिकेट खेले क्योंकि फैन्स उन्हें फिर से खेलते देखना चाहते हैं। जब भी भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला होता है तो फिर काफी प्रतिस्पर्धात्मक हो जाता है। मुझे लगता है कि एशेज से भी बड़ी है भारत-पाकिस्तान की सीरीज।'

और पढ़ें: 2nd Test, IND vs BAN: भारतीय तिकड़ी से डरा बांग्लादेश, पूर्व कप्तान ने दिया बड़ा बयान

मुश्ताक ने कहा कि दोनों देशों के बीच बात-चीत का न होना किसी के भी हित में नहीं है। जब तक चर्चा नहीं होगी मुद्दे जस के तस बनें रहेंगे।

49 वर्षीय पूर्व लेग स्पिनर ने कहा, 'जब हम क्रिकेट खेलेंगे तो चीजें आसान हो जाएंगी। यह नेताओं को बातचीत करने और चीजों को सही रास्ते पर लाने का मौका देगा। इसलिए मेरा मानना है कि दोनों सरकारों के बीच बातचीत होनी जरूरी है।'

और पढ़ें: AFG vs WI: गुरबाज की पारी से अफगानिस्तान ने रचा इतिहास, वेस्टइंडीज को 2-1 से हराया

उन्होंने कहा, 'दोनों देशों को बैठकर मौजूदा हालातों और अपनी समस्याओं पर चर्चा करनी चाहिए। करतारपुर कॉरिडोर का खुलना दोनों देशों के बीच एक अच्छी शुरूआत है। जब बातचीत होगी तो तभी चीजें हल हो सकती है और खेल, खासकर क्रिकेट इसमें बड़ी भूमिका निभा सकता है।'

Story first published: Monday, November 18, 2019, 12:50 [IST]
Other articles published on Nov 18, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+