Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Video: मैच से पहले बुमराह ने गब्बर से जाना, पाक को कैसे देनी है पटखनी

लंदन। आज चैंपियंस ट्रॉफी के अहम फाइनल मुकाबले में भारत का सामना पाकिस्तान से होने जा रहा है। जाहिर है प्रेशर तो दोनों ही टीमों पर है, हालांकि दोनों ही टीमें इस दवाब के बारे में कह नहीं रही लेकिन मान जरूर रही हैं और इसी वजह से दोनों ही टीमें सीक्रेट प्लान के जरिए मैदान में उतरेंगी।

इसलिए ही टीम इंडिया के डेथ ओवरों के हीरो तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कैमरे के सामने शिखर धवन से फाइनल के दबाव से बचने के लिए अहम टिप्स मांगे, जिस पर धवन ने दिलचस्प बातें बुमराह को बताई।

फाइनल के दबाव से बचूं?

जसप्रीत बुमराह ने शिखर धवन से पूछा कि आप पिछली बार भी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में खेले थे, क्या आप मुझे बता सकते हैं कि मैं कैसे फाइनल के दबाव से बचूं? इस पर गब्बर सिंह ने कहा कि आपको इस मैच को फाइनल की तरह नहीं बल्कि किसी आम मुकाबले की तरह लेना चाहिए। सबको अपने पर भरोसा होना चाहिए।

आईसीसी टूर्नामेंट में अच्छे प्रदर्शन का राज

इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने शिखर धवन से उनके आईसीसी टूर्नामेंट में अच्छे प्रदर्शन का राज पूछा, जिस पर शिखर धवन ने हंसते हुए कहा कि मुझे खुद नहीं पता कि आईसीसी के टूर्नामेंट में मैं क्यों रन बनाता हूं। अगर किसी को इसका राज पता चले तो मुझे भी बताना।

भारत और पाकिस्तान का मुकाबला

अब जसप्रीत ने शिखर धवन से तीसरा सवाल पूछा कि भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले फाइनल में आपको दर्शकों से कैसी उम्मीद हैं, इस पर शिखर धवन ने कहा कि मुझे दर्शकों और अपनी टीम से बहुत उम्मीदें हैं। हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे और आशा करता हूं कि हमें जीत मिलेगी।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:18 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+