World Cup 2019 : इंग्लैंड के खिलाफ ऑरेंज जर्सी पहनेगी टीम इंडिया, जानिए क्या है वजह
नई दिल्ली: विश्व कप 2019 में 30 जून को भारत का मुकाबला इंग्लैंड के साथ है। इस मैच में टीम इंडिया अपनी परंपरागत ब्लू जर्सी के बजाए ऑरेंज जर्सी में खेलती नजर आएगी। जबकि मेजबान इंग्लैंड ब्लू जर्सी में खेलता नजर आएगा और उनके पास इसी जर्सी में आगे भी खेलते रहने का अधिकार होगा। आपको बता दें कि यह नियम 'होम और अवे' यानी घर और बाहर होने वाले मुकाबलों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है जिसके तहत किसी भी टीम को दो रंगों की जर्सी साथ रखने का अधिकार होगा।

ऑरेंज जर्सी में टीम इंडिया
गौरतलब है कि फुटबॉल में भी ऐसा ही नियम अपनाया जाता है। इंडिया टुडे के द्वारा की गई पुष्टि के अनुसार विराट कोहली एंड कंपनी इंग्लैंड के खिलाफ ऑरेंज जर्सी पहनकर मैदान में उतरेगी। माना जा रहा है कि इस नई जर्सी के कॉलर में आपको भारतीय टीम के परंपरागत नीले रंग की झलक देखने को मिलेगी।

ऐसी हो सकती है नई जर्सी
आईसीसी ने अपने एक बयान में कहा है, 'टीवी पर प्रसारित होने वाले आईसीसी इवेंट्स में भागीदारी करने वाली टीम के पास दो रंगों की जर्सी होगी, हालांकि मेजबान देश चाहे तो कोई एक रंग की जर्सी इस्तेमाल कर सकता है और यदि वो ऐसा करता है तो फिर उसको पूरी प्रतियोगिता तक पहने रखेगा।' आईसीसी ने इसके अलावा यह भी बताया कि टीमों को सूचना दी जाएगी कि उनको किस मैच में किस रंग की किट पहननी है।

भारत का प्रदर्शन शानदार
गौरतलब है कि मौजूदा विश्व कप में 2 जून को दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश के खिलाफ मैच में अपनी बदली हुई रंग की किट पहनी थी। उस मैच में अफ्रीकी खिलाड़ियों ने हरी की जगह पीली किट पहनी थी। बांग्लादेश ने भी अपनी अवे किट का अनावरण हाल ही में किया है और इसमें लाल रंग का आधिपत्य है। आपको बता दें कि भारत इस विश्व कप में अभी तक कोई मैच नहीं हारा है। उसका एक मैच बारिश के चलते धुल गया था। 22 जून का भारत का मुकाबला अफगानिस्तान से होने जा रहा है।
केन विलियमसन की 'धोखेबाजी' पर फूटा इस दिग्गज क्रिकेटर का गुस्सा, कही बड़ी बात
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
