Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

फाइनल के पहले सोहेल का सनसनीखेज बयान, लगाया पाकिस्तान पर मैच फिक्सिंग का आरोप

लाहौर। इस वक्त भारत और पाकिस्तान दोनों ओर के लोग रविवार का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वजह है इस दिन इंडो-पाक के बीच खेला जाने वाला चैंपियंस ट्रॉफी 2017 का फाइनल।

आमिर सोहेल

आमिर सोहेल

फाइनल में पहुंचकर जहां पाकिस्तान ने इतिहास रचा है, वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान आमिर सोहेल ने अपनी टीम पर एक सनसनीखेज आरोप लगाकर सबको चौंका दिया है, अपने देश के नामचीन क्रिकेटर रहे आमिर सोहेल ने कहा है कि पाकिस्तानी टीम ने इंग्लैंड के साथ हुए चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल मुकाबले को फिक्स किया था।

सरफराज ने कोई बड़ा काम नहीं किया

सरफराज ने कोई बड़ा काम नहीं किया

सोहेल ने एक पाकिस्तानी चैनल पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहा कि कप्तान सरफराज को यह बताने की जरूरत है कि उसने महान काम नहीं किया है। किसी ने तुम्हें और तुम्हारी टीम को मैच जीतने में मदद की है इसलिए सरफराज को खुश होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है।

पर्दे के पीछे काफी कुछ चल रहा

पर्दे के पीछे काफी कुछ चल रहा

हम सभी जानते हैं कि यहां पर्दे के पीछे काफी कुछ चल रहा होता है। मैं फिलहाल यह सब बताने की इच्छा नहीं रखता कि उन्हें मैच कौन जिता रहा है लेकिन पाकिस्तान को ज्यादा खुश होने की जरूरत नहीं है।

 पाकिस्तान का सफर शानदार

पाकिस्तान का सफर शानदार

मालूम हो कि 4 जून को भारत से हारने के बाद पाकिस्तान ने टूर्नामेंट में शानदार वापसी की है। उसने पहले श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाकर चौंकाया और उसके बाद उसने इंग्लैंड को हराया जो कि इस खिताब की प्रबल दावेदारों में से एक थी।

प्रार्थनाएं और अल्लाह मैच जीता रहे हैं

प्रार्थनाएं और अल्लाह मैच जीता रहे हैं

अपनी बात तो सही साबित करते हुए सोहेल ने कहा कि अगर मुझसे कोई पूछेगा तो मैं यही कहूंगा कि लोगों की प्रार्थनाएं और अल्लाह उन्हें मैच जिता रहे हैं। पाकिस्तानी टीम मैदान पर अपने अच्छे खेल की बदौलत नहीं बल्कि बाहरी कारकों की बदौलत फाइनल में पहुंची है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+