
विराट-शाहिद आफरीदी
विराट कोहली और शाहिद आफरीदी का दिल जीतने वाली एक तस्वीर बीते साल देखने को मिला, जब प्रैक्टिस के दौरान विराट और शाहिद देर तक बात करते रहे और उन पर दोनों देशों की प्रतिद्वन्द्विता उन पर कहीं नहीं दिखी। दोनों की मुस्कुराते हुए ये तस्वीर खूब पसंद की गई।

गिरते शोएब को सहवाग ने दिया हाथ
शोएब अख्तर बॉल कर रहे थे और सचिन उनके सामने थे। नॉन-स्ट्राइक पर थे वीरेंद्र सहवाग। सचिन ने शॉट लगाया तो वो शोएब की टांग पर आ लगा और वो जमीन पर लुढ़क गए। इसके बाद पाक खिलाड़ियों से पहले सहवाग उनके पास पहुंचे और हाथ बढ़ाकर उन्हें सहारा दे उठाया।

मोइन खान से नहीं देखा गया द्रविड़ का दर्द
राहुल द्रविड़ बल्लेबाजी कर रहे थे और मोइन खान थे विकेटकीपर। द्रविड़ को क्रैंप हुआ तो वो दर्द से कराहते हुए जमीन पर लेट गए। फिजियो थेरेपिस्ट के आने से पहले ही मोइन ने दस्ताने उतारे और द्रविड़ की टांग की मसाज शुरू कर दी।

भज्जी ने शोएब को पूल में धकेला
हरभजन सिंह और शोएब अख्तर की खूब बनती है। उनकी ये तस्वीर जिसमें भज्जी पूल में शोएब को धक्का दे रहे हैं, दोनों की दोस्ती की बात कहती है।

विराट की पाकिस्तानियों के साथ मस्ती
विराट कोहली तस्वीर में पाकिस्तानी क्रिकटरों से घिरे नजर आ रहे हैं, सब इस तरह से मस्ती कर रहे हैं, उससे साफ है कि सभी की खूब छन रही है।

एक ही बोतल से सचिन शोएब ने पिया पानी
सचिन तेंदुलकर बल्लेबाजी के किंग तो शोएब अख्तर रफ्तार के बादशाह, दोनों के बीच मैदान पर टक्कर भी जबरदस्त। इसके बावजूद जब दोनों ने एक ही बोतल से पानी पिया तो दोनों देशों के क्रिकेटप्रेमी देखते रह गए।

युवराज के साथ शाहिद
मैदान के बाहर भी भारत-पाक के क्रिकेटर दोस्त हैं, इसकी गवाही ये तस्वीर देती है। तस्वीर में शाहिद आफरीदी पीछे से युवराज को पकड़े हुए हैं।

सचिन के साथ कनेरिया का बेटा
भारत के 2004 के पाकिस्तान दौरे के दौरान इंजमाम और सचिन के साथ पाक स्पिनर दानिश कनेरिया का बेटा।

यूनुस खान-वीरेंद्र सहवाग
जब हेलमेट से परेशान वीरेंद्र सहवाग की युनूस खान ने की मदद। सहवाग जब हेलमेट नहीं खोल पाए तो युनूस ने आकर उनका हेलमेट उतारा था।

इमरान खान और सुनील गावस्कर
इमरान खान और सुनील गावस्कर की बेतकल्लुफी से साथ में खड़े होकर कोल्ड ड्रिंक पीने की तस्वीर इनकी दोस्ती की बात कहती है।

अजहर और अकरम
पूर्व भारतीय कप्तान के साथ पाक के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम।

युवराज की दोस्ती
युवराज सिंह के साथ कामरान अकरम और अहमद शहजाद।

ये तस्वीर देखिए
कामरान अकमल, शोएब मलिक, मोहम्मद कैफ, मौ. यूसुफ, सामी और नेहरा की तस्वीर देख आप इसे 90 के दशक की दोस्तों के एक ग्रुप की किसी शादी में ली गई तस्वीर को याद कर सकते हैं।

इंजमाम के साथ द्रविड़, सचिन की दुआ
2004 के भारत के पाकिस्तान दौरे पर जब पाक टीम एक दरगाह पर पहुंची तो द्रविड़ और सचिन भी साथ थे।

कपिल देव और इमरान खान
दुनिया के दो सबसे महान ऑलराउंडर खिलाडियों में शुमार कपिल देव और इमरान खान काफी अच्छे दोस्त भी हैं।

सचिन के बैट से शाहिद का रिकॉर्ड
1996 में शाहिद आफरीदी अपने दूसरे ही मैच में सिर्फ 37 बॉल में शतक बनाकर दुनियाभर में मशहूर हो गए थे। शाहिद की किट मैच से पहले गुम हो गई थी और सचिन ने उन्हें अपना बल्ला दिया था, जिससे शाहिद ने इतिहास रच दिया था।

शोएब-भज्जी की दोस्ती
शोएब अख्तर और हरभजन की दोस्ती मैदान पर भी दिख ही जाती है।

सचिन आउट हुए, शोएब ने तारीफ की
आउट होकर जाते सचिन की पारी की शोएब ने उनके सिर पर हाथ रख की थी तारीफ।

आमिर को मिला विराट का बल्ला
बीते साल एशिया कप के एक मैच से पहले पांच साल बाद टीम में लौटे पाक गेंदबाज आमिर को अपना बैट दिया था,जिसके लिए आमिर ने उनको शुक्रिया कहा था।

प्रशंसक भी आते हैं साथ
सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं, दोनों देशों के प्रशंसक भी एक-दूसरे के दोस्त हैं।


Click it and Unblock the Notifications
