India vs Pakistan ICC World Cup 2019: 'मोदी आया है 2019 वर्ल्ड कप भी आएगा'
नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान में विश्व कप का अहम मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले की हाइप को इस बात से ही समझा जा सकता है कि एक साल पहले जब टिकटों की बिक्री शुरू हुई थी तो कुछ मिनटों में सारी टिकट बिक गई थी। देशभर में क्रिकेट फैंस एक ओर भारत की जीत के लिए मंदिरों में हवन और पूजा कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मैच के दौरान बारिश न हो इसके लिए भी दुआ मांग रहे हैं। स्टेडियम के बाहर समर्थकों का हुजुम देखने को मिला है। कुछ भारतीय फैंस टीशर्ट पहने नजर आए जिस पर लिखा है- 'मोदी आया है 2019 वर्ल्ड कप भी आएगा'।
समर्थकों ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एनएसयूआई सदस्यों ने काली मंदिर में पहले माता की पूजा की, उसके बाद भारत की जीत के नारे लगाए। भारतीय टीम के समर्थकों ने भारत की जीत के साथ आसमान साफ रहने के लिए भी प्रार्थना कर रहे हैं।
स्टेडियम के बाहर सुरक्षा के भी चौकस इंतजाम
भारत और पाकिस्तान के मैच के दौरान सुरक्षा के सख्त इंतजाम रहे। इंग्लैंड की पुलिस और खुफिया दस्ते मैच के दौरान हर पल चौकन्ने नजर आते रहे। स्टेडियम के अंदर मैच शुरू होने के काफी पहले ही हथियारबंद पुलिस मौजूद रही। इतना ही नहीं, दर्शकों की एंट्री से पहले गहन तलाशी ली गई। जरूरी सामान के अलावा कुछ भी अंदर ले जाने की इजाजत नहीं थी। मोबाइल फोन भी चेक किए गए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
