For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

भारत-पाकिस्तान का मैच रद्द होगा या नहीं, जानिए क्या कहता है माैसम विभाग

नई दिल्ली। इंग्लैंड एंड वेल्स में जारी आईसीसी विश्व कप में रनों की कम तो बारिश की बाैछार ज्यादा देखने को मिल रही है। क्रिकेट फैंस का मैच देखने का मजा अचानक आए बादल खराब करते जा रहे हैं। अभी तक 3 मैच इसके चलते रद्द करना पड़े हैं, जिसमें भारत का भी एक मैच शामिल है। अब भारत का मुकाबला रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ होना है। इस मैच पर पूरी दुनिया की नजरें बनी हुई हैं। चैनलों को टीआरपी और आईसीसी को ज्यादा कमाई इसी मैच से होने की उम्मीद है लेकिन डर है कि कहीं फिर काले बादल आकर मैच को प्रभावित ना कर दें।

क्या कहता है माैसम विभाग

क्या कहता है माैसम विभाग

मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में होने जा रहे इस मैच पर भी बारिश का खतरा मंडरा रहा है। मौसम की भविष्यवाणी करने वाली वेबसाइट एक्यूवेदर के अनुसार मैनचेस्टर में पूरे दिन बादल छाए रहेंगे। साथ ही दिन बीतने का साथ ही यहां बारिश होने की भी संभावना है। एक्यूवेदर के अनुसार सुबह 9 बजे, 11 बजे और दिन में 3 बजे बारिश होने की संभावना है। इतना ही नहीं दोपहर 3 बजे से रात 9 बजे तक फिर से हल्की बारिश की संभावना है। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजे से खेला जाना है। अगर ऐसे ही मौसम का हाल रहा तो मैच देरी से शुरू हो सकता है।

ओवरो में हो सकती है कटाैती

ओवरो में हो सकती है कटाैती

बारिश अगर आती है तो ओवरों में कटाैती होना भी लाजमी है। इस वर्ष आईसीसी विश्व कप 2019 में सबसे अधिक मैच बारिश से प्रभावित रहा है। टूर्नामेंट शुरू हुए अभी दो सप्ताह ही हुए हैं और 3 मैच बारिश की भेंट चढ़ चुके हैं। ऐसे में अब जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ रहा है तो मैचों के चर्चे कम जबकि बारिश के चर्चे ज्यादा होते दिख रहे हैं। खैर, दोनों देशों के फैंस यही दुआएं कर रहे होंगे कि बारिश ना हो।

हर बार हारा है पाकिस्तान

हर बार हारा है पाकिस्तान

2017 में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल के बाद आईसीसी टूर्नामेंट में दोनों प्रतिद्वंद्वी टीमें पहली बार आमने-सामने होंगे। चैंपियंस ट्राॅफी के फाइनल में मिली हार का बदला भारत लेना चाहेगा। लेकिन भारत के लिए अच्छी बात यह है कि विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ उनका पलड़ा हमेशा भारी रहा है। दोनों के बीच अभी तक 6 मैच हुए हैं जिसमें पाकिस्तान एक भी बार नहीं जीत सका है।

Story first published: Saturday, June 15, 2019, 17:06 [IST]
Other articles published on Jun 15, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+