Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

India vs Pakistan: मैच से पहले पाकिस्‍तानी कोच ने अपने खिलाड़ियों को दिया ये खास मंत्र

नई दिल्‍ली। पाकिस्तान के कोच मिकी आर्थर ने भारत के खिलाफ रविवार को वर्ल्‍ड कप मैच के बारे में कहा कि इसमें पाकिस्‍तानी खिलाड़ियों के पास अपने खराब रिकॉर्ड को ठीक करने का मौका है। उन्‍होंने मैच से पहले पत्रकारों से बात करते हुए यह बयान दिया। आर्थर ने बताया कि उन्‍होंने सिर्फ एक सवाल पूछा है,'यह टीम खुद को किस रूप में याद रखे जाना चाहती है। हमारे पास 15 शानदार खिलाड़ी हैं और हम उन्हें बार-बार पूछते रहते हैं कि आप कैसे याद रखे जाना चाहते हो। आपका नाम इतिहास में किस तरह से दर्ज होगा। उनके पास सुनहरा मौका है जिसमें वे अपनी छाप छोड़ सकते हैं।'

आर्थर ने ओल्ड ट्रैफर्ड में मीडिया से कहा कि भारत के खिलाफ मैच में एक महत्वपूर्ण प्रदर्शन खिलाड़ियों के करियर को बदल सकता है। इस दौरान उनके द्वारा किया गया एक प्रदर्शन हमेशा के लिए यादगार बन सकता है। हालांकि पाकिस्तानी कोच का मानना है कि पाकिस्तानी टीम टीम इंडिया से मैनचेस्टर में होने वाले मुकाबले के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि मैं ड्रेसिंग रूम में अपने खिलाडियों को इस तरह से मोटिवेट कर रहा हूं कि आप कल के मैच में एक हीरो बन सकते हो।

कल होने वाला मैच आपके करियर को एक नई दिशा दे सकता है। अगर आप टीम के लिए अविश्वसनीय प्रदर्शन करते हैं तो आपको हमेशा याद रखा जाएगा। मिकी ने टीम इंडिया पर पाकिस्तान को जीत का मंत्र देते हुए कहा कि हमारे ड्रेसिंग रूम में 15 अविश्वसनीय खिलाड़ी हैं और हम उन सभी खिलाड़ियों को बार-बार जोर देकर कह रहे हैं कि आप कल होने वाले मैच को कैसे यादगार बनाना चाहते हैं। आप 2019 की टीम के सबसे शानदार खिलाड़ी हैं। जब इतिहास की बात की जाएगी तो आप क्या चाहते हैं कि आपको कैसे याद किया जाए। कल होने वाला मैच इन खिलाड़ियों के पास अपनी छाप छोड़ने के लिए एक शानदार मौका है।

Story first published: Sunday, June 16, 2019, 12:45 [IST]
Other articles published on Jun 16, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+