Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारत बनाम पाकिस्तान: फाइनल के पहले विराट कोहली ने दिया अहम बयान

लंदन। आज चैंपियंस ट्रॉफी के अहम फाइनल मुकाबले में भारत का सामना पाकिस्तान से होने जा रहा है। जाहिर है प्रेशर तो दोनों ही टीमों पर है लेकिन मैच से पहले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने एक अहम बात कहकर इस मैच की अहमियत को लोगों को बता दिया है।

कोहली ने साफ कहा कि ये मैच भारत के लिए दूसरे मैचों की ही तरह काफी अहम है, पाकिस्तान को हल्के में लेने का सवाल ही पैदा नहीं होता है। जब उनसे पूछा गया कि क्या पहले मैच में पाकिस्तान को 124 रनों से मात देने का फायदा उन्हें इस मैच में मिलेगा।

दूसरी हमेशा जीतेगी या हारेगी, ये कहना मुश्किल

तो इस पर कोहली ने काफी अहम बात कही कि इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि एक टीम दूसरी टीम के खिलाफ हमेशा जीतेगी या हारेगी। यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप कैसा खेलते हो और अपना सौ फीसदी देते हो। हम उन चीजों पर ध्यान दे रहे जो हमारे नियंत्रण में हैं। इसलिए हमें अतीत के आंकड़ों में जाने की जरूरत नहीं है।

सभी खिलाड़ी अपना 120 फीसदी देंगे

मैं बस इतना कह सकता हूं कि हम न ज्यादा लापरवाह हैं और न ही किसी तरह के घमंड में हैं, हमारे लिए यह जरूरी है कि हम अच्छा खेलें और इस बात की गारंटी मैं जरूर देता हूं कि सभी खिलाड़ी अपना 120 फीसदी देंगे, क्योंकि ये मैच दोनों ही टीमें जीतना चाहती हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:18 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+