For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

भारत के खिलाफ बस एक बार खेलना चाहता है यह पाकिस्तानी खिलाड़ी, बोर्ड से लगाई गुहार

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले काफी समय से संबंध अच्छे न होने के कारण दोनों देशों के बीच कोई भी द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली जा सकी है। इस बात को लेकर पाकिस्तान के लेग स्पिनर यासिर शाह ने नाराजगी जताई है। यासिर शाह ने कहा कि एक खिलाड़ी के तौर यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि अपने डेब्यू के बाद से उन्हें दुनिया की नं 1 टेस्ट क्रिकेट टीम यासिर शाह के खिलाफ खेलने का मौका नहीं मिल पाया है।

और पढ़ें: IND vs AUS: भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने घोषित की 14 सदस्यीय टीम, 5 साल बाद लौटा यह खिलाड़ी

यासिर ने कहा कि वह दुनिया की कई बेहतरीन टीमों के खिलाफ खेल चुके हैं और काफी समय से क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारूप में भारतीय खिलाड़ियों के सामने अपने कौशल को परखने का इंतजार कर रहे हैं।

विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों को गेंद करना चाहते हैं यासिर शाह

विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों को गेंद करना चाहते हैं यासिर शाह

यासिर ने कहा,' दुनिया भर में खेलने के बाद अब मैं टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों के खिलाफ अपने कौशल को परखने का इंतजार कर रहा हूं।'

उन्होंने कहा,' एक खिलाड़ी के रूप में यह मेरे लिये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है और मैं अक्सर यह सोचकर निराश हो जाता हूं कि भारत के खिलाफ टेस्ट मैच नहीं खेल पाया हूं।'

यासिर ने आगे कहा कि पिछले कुछ सालो में भारत और पाकिस्तान के बीच सीमित ओवर प्रारूप के मैच भी बेहद कम ही देखने को मिले हैं। मैं उनके खिलाफ खेलना चाहता हूं क्योंकि उनके पास कुछ दुनिया के टॉप प्लेयर्स हैं और बतौर लेग स्पिनर आप हमेशा विराट कोहली जैसे टॉप प्लेयर्स के खिलाफ गेंदबाजी करने चाहते हैं क्योंकि उनकी विकेट हासिल करने का मजा काफी अलग है।

11 साल से भारत-पाकिस्तान के बीच नहीं हुआ है टेस्ट मैच

11 साल से भारत-पाकिस्तान के बीच नहीं हुआ है टेस्ट मैच

गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले 11 सालों मे एक भी टेस्ट मैच नहीं खेला है। पाकिस्तान ने साल 2012 में आखिरी बार सीमित ओवर्स के प्रारूप में भारत का दौरा किया था हालांकि 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमले के बाद दोनों टीमें कभी भी एक-दूसरे के साथ टेस्ट प्रारूप में खेलते हुए नजर नहीं आई हैं।

इस बात पर यासिर शाह ने कहा, ‘कभी-कभी आपको बुरा लगता है लेकिन यह खिलाड़ियों के नियंत्रण में नहीं है इसलिए हम कुछ नहीं कर सकते लेकिन हां, मैं जल्द ही उनके (भारत के) खिलाफ टेस्ट मैच खेलना पसंद करूंगा।'

10 साल बाद पाकिस्तान में लौटा है अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट

10 साल बाद पाकिस्तान में लौटा है अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट

आपको बता दें कि यासिर शाह ने पाकिस्तान के लिए साल 2011 में डेब्यू किया था और अब तक 37 टेस्ट मैच खेलकर 207 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। हालांकि इस दौरान वह भारत के खिलाफ एक भी टेस्ट मैच नहीं खेल सके हैं।

इससे पहले करीब एक दशक बाद पाकिस्तान के रावलपिंडी में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच के साथ ही पाकिस्तान में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट लौटा है। साल 2009 में श्रीलंकाई क्रिकेट टीम पर हुए आतंकवादी हमले के बाद से पाकिस्तान में किसी टीम ने टेस्ट मैच नहीं खेला था।

Story first published: Tuesday, December 17, 2019, 16:02 [IST]
Other articles published on Dec 17, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+