
भारत नहीं अफ्रीका है नंबर वन टीम
जी हां, दरअसल हम किसी मैच में हराने की बात नहीं कर रहे हैं बल्कि आईसीसी वनडे रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका को हराने की बात कर रहे हैं। गौरतलब है कि भारत अभी आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर दो पर है जबकि दक्षिण अफ्रीका नंबर एक पर काबिज है। भारत को अफ्रीका दौरे से पहले श्रीलंका के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है।

विराट नहीं इस खिलाड़ी के कंधो पर है नंबर वन बनाने का दारोमदार
10 दिसंबर यानी रविवार से शुरू हो रही इस सीरीज में भारत की अगुआई आईपीएल में मुंबई इंडियंस को अपनी कप्तानी में तीन खिताब जिता चुके रोहित शर्मा कर रहे हैं। दरअसल खबरें आ रही हैं कि विराट कोहली ने अपनी शादी को लेकर इस सीरीज से खुद को अलग किया है। हालांकि इस बात को लेकर अभी तक कुछ अधिकारिक रूप से नहीं कहा गया है। फिलहाल तो टीम इंडिया की कमान रोहित शर्मा संभाल रहे हैं और उनके जिम्मे टीम को एक बार फिर से नंबर वन पर पहुंचाना है।

ऐसे पहुंचेगी नंबर वन पर टीम इंडिया
अगर टीम इंडिया श्रीलंका का 3-0 से वॉइटवॉश करती है तो वह आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर 1 पर पहुंच जाएगी। टीम इंडिया इस समय सिर्फ टेस्ट क्रिकेट में ही नंबर 1 है। वहीं वनडे में उसके 120 रेटिंग अंक हैं और वह द. अफ्रीका से सिर्फ 1 अंक पीछे है। टीम इंडिया अगर धर्मशाला में पहला वनडे जीत लेती है तो उसके 121 अंक हो जाएंगे लेकिन फिर भी वह दशमलव के अंकों के आधार पर द. अफ्रीका से पीछे रहेगी। ऐसे में अगर उसे द. अफ्रीका को पीछे धकेलना है तो उसे बाकी दो मैच भी जीतने होंगे।

रोहित ने पहले कभी नहीं की टीम इंडिया की कप्तानी
ये बड़ा दिलचस्प आंकड़ा है कि रोहित शर्मा ने इससे पहले कभी भी टीम इंडिया की कप्तानी नहीं की है। हालांकि वे टीम इंडिया के उपकप्तान जरूर हैं। अब ऐसे में ये देखना काफी मजेदार होगा कि आईपीएल का ये सबसे सफल कप्तान टीम इंडिया को नंबर वन बनाने के लिए किस तरह की रणनीति अपनाता है।


Click it and Unblock the Notifications
