For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvSA: कुलदीप और चहल के नाम दर्ज हुए अनोखे कीर्तिमान

डरबन। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 6 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच डरबन में खेला गया। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फॉफ डु प्लेसी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 269 रन बनाए।

दक्षिण अफ्रीका की तरफ से कप्तान फॉफ डुप्लेसी ने 112 गेंदों में शानदार 120 रनों की पारी खेली। जहां एक तरफ डुप्लेसी रन बना रहे थे तो दूसरी तरफ भारतीय रिस्ट स्पिनर विकेट चटका रहे थे। भारत के रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव और यजुवेंद्र चहल ने मिलकर 5 विकेट लिए। इस बीच इन दोनों ने कमाल के रिकॉर्ड अपने नाम किए।

भारत के युवा चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने डरबन वनडे में 10 ओवर में 34 रन देकर कुल 3 विकेट हासिल किए। ये कुलदीप के वनडे करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। आपको जानकर हैरानी होगी कि कुलदीप का ये गेंदबाजी प्रदर्शन दक्षिण अफ्रीका में किसी भी भारतीय स्पिनर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

साल 2009 के बाद इस वनडे मैच में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी मेहमान टीम के स्पिनरों ने 5 विकेट लिए हैं। इससे पहले जिम्बाब्वे टीम के स्पिनरों ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन वनडे में 5 विकेट लिए थे।

Story first published: Friday, February 2, 2018, 10:13 [IST]
Other articles published on Feb 2, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+